US Election 2020: अमेरिका के ये 5 राज्य जहां पर होगा बाइडेन की हार और ट्रंप की जीत का फैसला!
वॉशिंगटन। भारत समेत पूरी दुनिया की नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन अगर अधिकारियों की मानें तो रिजल्ट आने में समय लग सकता है। पेंसिलवेनिया, जॉर्जिया, एरिजोना और नवादा जैसे राज्यों में एबसेंटी बैलेट्स पहाड़ लगा है। ऐसे में रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन को अपनी जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल बाइडेन 264 तो ट्रंप 214 वोट के आंकड़े तक पहुंच गए हैं। एक नजर डालिए उन अहम राज्यों पर जहां से नतीजों की पूरी दिशा बदल सकती है।

Recommended Video
जॉर्जिया, पेंसिलवेनिया में आगे ट्रंप
जॉर्जिया- 16 इलेक्टोरल वोट वाला यह राज्य रिपब्लिकन का गढ़ रहा है और यहां पर डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। ट्रंप को अब तक 2,430,156 वोट्स मिल चुके हैं। वहीं जो बाइडेन को 2,407,589 वोट्स मिले हैं। ट्रंप जहां 49.6 प्रतिशत अंकों के साथ लीड कर रहे हैं तो बाइडेन 49.2 प्रतिशत अंकों के साथ बढ़ते बनाए हैं। यानी दोनों के बीच बहुत कम अंतर है। साल 2018 में जब यहां पर गर्वनर का चुनाव हुआ था तो रिपब्लिकन पार्टी के ब्रायन केंप ने डेमोक्रेट स्टेसी अब्राम को बस 1.4 प्रतिशत अंकों से हराया था।
नॉर्थ कैरोलिना- इस राज्य में 15 इलेक्टोरल वोट हैं और यहां पर ट्रंप को अच्छी-खासी बढ़त मिली हुई है। ट्रंप को अब तक 2,732,084 वोट मिल चुके हैं। वहीं बाइडेन को यहां पर 2,655,383 वोट्स हासिल हो गए हैं। ट्रंप इस समय 50.1 प्रतिशत अंक और बाइडेन 48.7 प्रतिशत अंकों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नॉर्थ कैरोलिना भी एतिहासिक तौर पर रिपब्लिकन का गढ़ रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से यहां पर वोटर्स का मिजाज बदला है। पिछले कुछ चुनावों में माना जाने लगा है कि नॉर्थ कैरोलिना का वोटर आखिरी मौके पर अपना मन बदल सकता है। जहां शहरों में डेमोक्रेट्स की तरफ झुकाव है तो गांव में रिपब्लिकन का दबदबा है।
पेंसिलवेनिया-इस समय सबकी नजरें इस राज्य के नतीजों पर टिकी हैं। 20 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में भी डोनाल्ड ट्रंप लीड कर रहे हैं। ट्रंप को 3,21,983 वोट्स मिले हैं तो बाइडेन के हिस्से में अब तक 3,051,565 वोट्स आए हैं। ट्रंप 50.7 प्रतिशत अंकों के साथ तो बाइडेन 48.1 प्रतिशत अंकों के साथ रेस में मौजूद हैं। पेंसिलवेनिया सबसे बड़ा स्विंग स्टेट है और यहां से साल 2016 में डोनाल्ड ट्रंप जीते थे। चार साल पहले उन्हें बस 0.7 प्रतिशत अंक के साथ जीत मिली थी। इसके साथ ही साल 1992 के बाद रिपब्लिकन पार्टी को किसी राज्य में जीत हासिल हुई थी।
नवादा- इस राज्य में इस डेमोक्रेट और पूर्व-उपराष्ट्रपति जो बाइडेन लीड कर रहे हैं। बाइडेन के पास 588,252 वोट्स हैं और उन्होंने 49.3 प्रतिशत अंकों के साथ लीड बना रखी है। वहीं ट्रंप को 580,605 वोट्स हासिल हुए हैं और उनकी लीड 48.7 प्रतिशत अंकों की है। साल 2016 में ट्रंप को यहां पर हार का मुंह देखना पड़ा था।
अलास्का- अलास्का में भी राष्ट्रपति ट्रंप आगे चल रहे हैं। इस राज्य में 3 इलेक्टोरल वोट्स हैं और अब तक ट्रंप को 108,231 वोट हासिल हो चुके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की लीड 62.9 प्रतिशत अंकों की है। डेमोक्रेट जो बाइडेन को यहां पर 56,849 वोट्स मिले हैं और वह 33 प्रतिशत अंकों के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications