US Election 2020: सड़कों पर नाच रहे जो बाइडेन के समर्थक तो सड़कों पर बंदूक लहराते घूम रहे हैं ट्रंप सपोर्ट्स।
वॉशिंगटन। अमेरिका में चुनाव के नतीजे आने के बाद माहौल तनावपूर्ण है। एक तरफ रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़ने के तैयार नहीं हैं तो दूसरी तरफ डेमोक्रेट जो बाइडेन के कैंपेन की तरफ अब उन्हें चेतावनी दी जाने लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हार की तरफ हैं लेकिन इसे स्वीकार करने का उनका कोई इरादा नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो ट्रंप अपने समर्थकों को भड़काने में लगे हैं। शुक्रवार को फिलाडेल्फिया की सड़कों पर डराने वाला नजारा देखा गया। यहां पर एक तरफ बाइडेन के सपोर्ट्स उनके जीत की खुशी में डांस कर रहे थे तो वहीं ट्रंप के सपोर्ट्स हाथों में बंदूक लिए सड़कों पर घूम रहे थे।

ट्रंप की तरह समर्थक भी कह रहे चोरी की बात
चुनाव खत्म होने के तीसरे दिन बाद जब शुक्रवार को भी वोटों की गिनती का काम जारी था तो ट्रंप के समर्थक अपना धैर्य खोते नजर आए। फिलाडेल्फिया के फिनिक्स में राष्ट्रपति के सपोर्ट्स को हाथों में बंदूक लिए चिल्लाते हुए देखा जा सकता था। वह लगातार 'स्टॉप द स्टील' यानी चोरी बंद करो, के नारे लगा रहे थे। वहीं, जब पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन जीत के करीब पहुंचते हुए नजर आए तो उनके समर्थकों में जोशा देखा जा सकता था। डेट्रॉयट में भी सैंकड़ों समर्थक रिपब्लिकन राष्ट्रपति पक्ष में नजर आए और इनमें से कुछ के हाथ में बंदूक थे। ये समर्थक लगातार 'हम जीत गए' चीखते हुए नजर आ रहे थे। मिशीगन के शह डेट्रॉयट में काउंटिंग सेंटर के बाहर समर्थक इकट्ठा थे जबकि न्यूज चैनल बाइडेन की जीत के बारे में कह रहे थे।
बाइडेन बस कुछ कदम दूर
जो अनुमान अभी अमेरिकी मीडिया की तरफ से लगाया गया है कि उसके मुताबिक जो बाइडेन रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी आगे हैं। बाइडेन के पास इस समय 264 इलेक्टोरल वोट्स हैं और राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें बस 6 वोट्स की दरकार है। ट्रंप के पास इस समय 214 वोट्स हैं। व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए बाइडेन को 270 वोट्स चाहिए। बाइडेन ने अपने समर्थकों का ध्यान इस तरफ दिलाया है कि वह अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे उम्मीदवार बन चुके हैं जिसे सबसे ज्यादा वोट्स हासिल हुए। बाइडेन ने कहा रिकॉर्ड नंबर में अमेरिकी नागरिकों ने उन्हें वोट दिया और इस बार बदलाव को चुना है। बाइडेन ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां विपक्षी हो सकती हैं लेकिन वो दुश्मन नहीं हैं। पूर्व उप-राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से अपील की और कहा, 'गुस्से को पीछे छोड़ें और आगे बढ़ें।' बाइडेन के शब्दों में, 'अमेरिकी चुनाव मुश्किल रहे हैं लेकिन हमें शांत रहना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications