US: वाइस प्रेसिडेंट की उम्मीदवारी स्वीकार कर कमला हैरिस ने रचा इतिहास, ट्रंप को बताया असफल नेता
नई दिल्ली। विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में चुनाव की लहर है, वर्तमान के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने को है ऐसे में नवंबर महीने के पहले मंगलवार यानी 3 नवंबर को होने वाले चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर देने के लिए इस बार राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से जो बिडेन मैदान में है। इस चुनाव का भारत से भी कनेक्शन है क्योंकि अमेरिका की राजनीति का बड़ा चेहरा कमला डी हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। बात दें कि कमला हैरिस की मां एक भारतीय थीं।

इस बीच बुधवार को डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति की उम्मीदवारी स्वीकारने के बाद कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के असफल बताने वाले दिग्गज नेताओं जैसे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन की लिस्ट में अब कमला हैरिस भी शामिल हो गई हैं। एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्रंप पर कोरोना वायरस महामारी को राजनैतिक हथियार में बदलने का आरोप लगाया है।
कमला हैरिस ने अपने प्रसंशकों और समर्थकों से राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन को वोट देने को कहा क्योंकि वही अमेरिका में रहने वाले सभी नागरिकों को एक साथ ला सकते हैं। अपने भाषण में कमला हैरिस ने ट्रंप के इतिहास का सबसे विफल नेता बताया और उनकी असफलता की कई वजहें भी गिनाई। बता दें कि कमला से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी लोगों से जो बिडेन के लिए वोट करने की अपील कर चुके हैं।
बता दें कि अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं जो वोटिंग में एक बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं। भारतीय वोटरों को लुभाने के लिए एक तरफ जहां डोनाल्ड ट्रंप, भारत के पीएम मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं वहीं दूसरी ओर डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवाह जो बिडेन ने कमला हैरिस पर दांव लगाया है। कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से अमेरिका ही नहीं भारत में भी काफी उत्साह है।
यह भी पढ़ें: बाल्टिक सागर पर अमेरिका के जासूसी एयरक्राफ्ट को रूस के फाइटर जेट SU-27 ने खदेड़ा












Click it and Unblock the Notifications