पाक को झटका, अमेरिका ने हिज्बुल मुजाहिदीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन घोषित किया, लगाया बैन
कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन को अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।
नई दिल्ली। आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को दुपनिया के सामने बेनकाब करने की भारत की कोशिश को एक और कामियाबी मिली है। अमेरिका ने पाकिस्तान को एक और झटका देते हुए बुधवार को हिज्बुल मुजाहिदीन को अंतराराष्ट्रीय आतंकी संगठन की लिस्ट में डाल दिया।

कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन को अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। अमेरिका ने माना है कि हिज्बुल मुजाहिदीन की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में कड़वाहट है। अमेरिका के इस फैसले से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।
अमेरिकी राजकोष विभाग की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन को प्रतिबंधित किया गया है। गौरतलब है कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात से ठीक पहले अमेरिका ने हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित करते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल कर लिया था। जिसके बाद अमेरिका के इस फैसले का पाकिस्तान ने विरोध हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications