अमेरिका ने कहा, नवाज शरीफ को नहीं दिया है कोई न्यौता
वाशिंगटन। अमेरिका से पाकिस्तान के लिए एक और बुरी और निराश करने वाली खबर आई है। करीब एक माह पहले पाकिस्तान की मीडिया में खबरें आई थीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अक्टूबर में वाशिंगटन आने का न्यौता दिया है।

गुरुवार को व्हाइट हाउस ने इस तरह की किसी भी खबर से साफ इंकार कर दिया है। राष्ट्रपति ओबामा के स्पेशल अस्सिटेंट और व्हाइट हाउस सिक्योरिटी काउंसिल में साउथ एशिया मामलों के सीनियर डायरेक्टर पीटर लैवॉय की ओर से एक बयान जारी किया गया है।
इस बयान में कहा गया है कि नवाज शरीफ के व्हाइट हाउस आने की कोई भी घोषणा व्हाइट हाउस की ओर से नहीं हुई है। लैवॉय के मुताबिक नवाज शरीफ को निमंत्रण मिलना खुद व्हाइट हाउस के लिए एक खबर है। अगर ऐसा कुछ होता है तो सबसे पहले व्हाइट हाउस की ओर से आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
ओबामा और नवाज की मुलाकात को लेकर मीडिया में खबरें आ रही थीं। इन खबरों में कहा गया था कि अफगानिस्तान में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने में इस्लामाबाद की लगातार अनिच्छा जताने से अमेरिका नाखुश है।
पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबर थी कि ओबामा ने नवाज को अक्टूबर में अमेरिका आने का न्योता दिया है। लैवॉय कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान से वॉपस लौटे हें। उन्होंने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध स्थिर और मजबूत हैं।












Click it and Unblock the Notifications