अमेरिका के रक्षा मंत्री मटीस ने किया रक्षा मंत्री पार्रिकर को फोन
शपथ लेने के बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मटीस ने किया भारत के रक्षा मंत्री को फोन। भारत और अमेरिका के साथ को बताया जरूरी। दोनों देशों के रक्षा संबंधों में तरक्की की उम्मीद जताई।
वॉशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मटीस ने पिछले माह शपथ लेने के बाद भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर से बात की है। पेंटागन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। मटीस ने पार्रिकर से फोन पर भारत और अमेरिका के संबंधों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।

भारत दुनिया में शांति के लिए अहम
ट्रंप प्रशासन में मटीस को एक अहम पद तो दिया ही गया है साथ में वह राष्ट्रपति ट्रंप के भी काफी करीब हैं। पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी कैप्टन जेफ डेविस ने बताया, 'पहली बातचीत में , मंत्री मेटीस ने हालिया वर्षों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में की गई शानदार प्रगति को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों की रणनीतिक महत्ता के अलावा दुनिया में शांति और सुरक्षा को मजबूत करने में भारत की भूमिका को भी रेखांकित किया। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद डेविस ने कहा मटिस और पर्रिकर ने डिफेंस टेक्नोलॉजी और बिजनेस समेत कई अहम द्विपक्षीय रक्षा प्रयासों को बरकरार रखने का अपना वादा दोहराया।
डोवाल ने की अमेरिकी एनएसए से मुलाकात
आपको बता दें कि अमेरिका में नई सरकार के आने के बाद से राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी। सरकार बनने से पहले दिसंबर में पीएम मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल ने अमेरिका जाकर ट्रंप के एनएसए माइकल फ्लिन से मुलाकात की थी। भारत और अमेरिका के बीच नई सरकार के आने के बाद से कई अहम मुद्दों पर बात हो चुकी है। ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ फोन पर बात करते समय भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त बताया था। ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया तो पीएम मोदी ने भी ट्रंप को भारत यात्रा के लिए कहा। ट्रंप और पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ जंग में साथ खड़े होने, शीर्ष स्तर पर संपर्क बढ़ाने और रक्षा, व्यापार संबंधों पर फोकस करने का संकल्प दोहराया था। पढ़ें-अमेरिका के अगले रक्षा मंत्री मटीस, जिन्हें लोगों को मारने में मजा आता है!












Click it and Unblock the Notifications