अमेरिका में कोरोना वायरस से भारत जैसे हालात, ऑक्सीजन किल्लत से तड़प रहे लोग, अस्पतालों में जगह नहीं

अमेरिका के कई राज्यों में कोरोना वायरस से हालत काफी खराब हो गये हैं। फ्लोरिडा में स्थिति ऑउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है।

फ्लोरिडा, सितंबर 04: संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोनावायरस का डेल्टा वेरिएंट खतरनाक कहर बरपा रहा है और लगातार फैलता जा रहा है। अमेरिका के कई राज्यों में बिल्कुल वैसी स्थिति हो गई है, जैसा भारत में अप्रैल और मई के महीने में था। खासकर फ्लोरिडा राज्य में कोरोना वायरस काफी ज्यादा घातक हो चुका है। फ्लोरिडा में कोरोना वायरस से सिर्फ एक हफ्ते में 2 हजार 345 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, बाकी राज्यों में भी काफी लोगों की मौत हो रही है।

फ्लोरिडा में हालत बेकाबू

फ्लोरिडा में हालत बेकाबू

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में हर दिन औसतम 335 लोगों की मौत कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की वजह से हो रही है। मौत का आंकड़ा 36 प्रतिशत बढ़ गया है, जो अब तक सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट के मुकाबिक, 65 की उम्र से ज्यादा के लोगों का मौत का प्रतिशत बढ़कर 63 प्रतिशत तक पहुंच गया है, वहीं सबसे खतरना बात ये है कि अस्पताल में भर्ती होने वालों में बच्चों की संख्या काफी बढ़ रही है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने शुक्रवार को दो रिसर्च रिपोर्ट जारी किए हैं, जिसमें पाया गया है कि बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की आशंका ज्यादा है, क्योंकि डेल्टा वेरिएंट काफी फैल चुका है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इलाज के बाद बच्चे ठीक हो जा रहे हैं।

स्कूल खुलने के बाद बढ़े मरीज

स्कूल खुलने के बाद बढ़े मरीज

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के कोलोराडो के स्कलों में पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते कोरोना वायरस के मामले बढ़कर दोगुने हो गये हैं। डेनवर पोस्ट ने राज्य की आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि कोलोराडो के स्कूलों में कोविड -19 का प्रकोप एक हफ्ते में दोगुना से ज्यादा हो गया है। समाचार पत्र ने कहा कि नर्सिंक होम्स में भर्ती कई दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों में भी कोरोना वायरस मिले हैं।

अमेरिका में लगाए जाएंगे बूस्टर डोज

अमेरिका में लगाए जाएंगे बूस्टर डोज

वहीं, अमेरिका में काफी तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों को दे्खते हुए अब व्हाइट हाउस ने कहा है कि अब अमेरिका में 20 सितंबर से लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन के बूस्टर डोज लगाए जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्लानिंग है की करबी 10 करोड़ लोगों को जल्द से जल्द कोरोना वायरस का बूस्टर डोज दिया जाए, ताकि डेल्टा वेरिएंट के खतरनाक रफ्तार को रोका जाए। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बाइडेन प्रशासन को फाइजर के टीके के साथ अभियान शुरू करने की सलाह दी है।

अमेरिका में कोरोना का ग्राफ

अमेरिका में कोरोना का ग्राफ

अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अमेरिका में हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं और हर दिन 1500 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 2 महीने में कोरोना वायरस के मामलों में 500 फीसदी का इजाफा हुआ है। खासकर दक्षिणी प्रांतों की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है। तमाम अस्पताल पूरी तरह से भरे हुए हैं तो कई जगहों पर गंभीर ऑक्सीजन संकट उत्पन्न हो गया है। फ्लोरिडा और अलबामा के अस्पतालों में जगह नहीं बची है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अस्पतालों में भर्ती होने वाले ज्यादातर मरीज वो हैं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लिया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+