भारतीय छात्रा की जान लेने वाले के खिलाफ नहीं चलेगा केस, कार से टक्कर के बाद पुलिसकर्मी के हंसने की आई थी फुटेज

अमेरिका के सिएटल में पिछले साल 23 जनवरी को पुलिस की गाड़ी से टक्कर के बाद जाह्नवी कुंडला नामक भारतीय छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में सिएटल पुलिस विभाग ने घटना का वीडियो जारी किया था, जिसमें एक पुलिस अधिकारी छात्रा की मौत का मजाक बनाते हुए देखा गया।

अब खबर आई है कि कार से कुचलने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं चलेगा। सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया है। बुधवार को किंग काउंटी अभियोजक कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि वे सिएटल पुलिस के अधिकारी केविन डेव के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं करेंगे।

Jaahnavi Kandula death

बयान में कहा गया है कि कंडुला की मौत ह्रदय विदारक है और इसका असर किंग काउंटी समेत पूरी दुनिया पर हुआ है। आपको बता दें कि पुलिस की जिस कार ने जान्हवी को टक्कर मारी, वह 119 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, जिसकी चपेट में सड़क पार कर रही जान्हवी आ गई थी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जान्हवी करीब 100 फीट तक उछलकर दूर जाकर गिरी थी और उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी केविन डेव एक ड्रग ओवरडोज केस में मौके पर जा रहे थे और घटनास्थल पर जल्दी पहुंचने के लिए वे तेज गति से वाहन चला रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही जान्हवी कार के सामने आ गई और कार की गति तेज होने की वजह से जान्हवी को बचने का समय ही नहीं मिला और टक्कर हो गई।

अभियोजक विभाग ने कहा कि केविन डेव के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, जिसके चलते उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाए। पिछले साल जुलाई में सिएटल पुलिस विभाग ने अधिकारी जेनियल ऑडिरेर के बॉडी कैमरे का वीडियो फुटेज जारी किया था। जब यह घटना घटी तब ऑडिरेर ने अपना बॉडी कैमरा ऑन रखा था।

इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी डैनियल ऑडरर हादसे के बाद हंसता हुआ नजर आ रहा था। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ था और लोगों ने भारतीय छात्रा की मौत पर हंसने वाले अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। सितंबर में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने इस मुद्दे को वाशिंगटन में उच्चतम स्तर पर जोरदार तरीके से उठाया था।

दरअसल जाह्नवी की मौत पर हंसने वाला पुलिसकर्मी डैनियल ऑडरर उस गाड़ी में नहीं था जिससे जाह्नवी की टक्कर हुई थी। लेकिन वो हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचा था। उसने फोन पर किसी से बात करते हुए कहा, "वह मर चुकी है।" इसके साथ ही वो हंसने लगता है।

पीड़ित की ओर देखकर पुलिसकर्मी ने कहा कि यह एक आम लड़की है। उसकी कुछ खास कीमत नहीं है। ऑडरर ने हंसते हुए कहा, 'हां, सिर्फ 11 हजार डॉलर रुपये दे देंगे।' ऑडरर के बॉडीकैम का वीडियो सार्वजनिक होने पर सिएटल पुलिस को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

पुलिस विभाग ने भी ऑडरर के रवैये की आलोचना की थी और कहा था कि इस तरह के व्यवहार से लोगों का सिएटल पुलिस में विश्वास कम हुआ है। हंगामे के बाद ऑडरर को ऑपरेशनल पॉजिशन से हटा दिया गया था।

पढाई के लिए गईं थी जाह्नवी

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की मूल निवासी जाह्नवी कंडुला अमेरिका की नॉर्थईस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए गई थीं। 23 वर्षीय यूनिवर्सिटी के साउथ लेक यूनियन कैंपस में थीं। 2021 में जाह्नवी स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बेंगलुरु से अमेरिका पहुंचीं थीं और इस साल उन्हें डिग्री मिलने वाली थी। वह इंजीनियरिंग कॉलेज में इन्फॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर ऑफ साइंस की अंतिम वर्ष की छात्रा थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+