यूएस कांग्रेसमैन की बाइडेन से अपील, मसूद खान को ना बनने दें अमेरिका में पाकिस्तान का राजदूत
यूएस कांग्रेसमैन की बाइडेन से अपील, मसूद खान को ना बनाए पाकिस्तान का राजदूत
नई दिल्ली, 31 जनवरी: यूएस कांग्रेसमैन स्कॉट पेरी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से पाकिस्तान के अगले राजदूत के रूप में मसूद खान की नियुक्ति को स्वीकार ना करने को कहा है। स्कॉट पेरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा है कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने मसूद खान को अमेरिका में अपना राजदूत बनाने का फैसला लिया है। मसूद खान के आंतकी संगठनों को लेकर जिस तरह के विचार रहे हैं, वो चिंताजनक हैं। ऐसे में अमेरिका में राजदूत के तौर पर उनकी नियुक्ति अस्वीकार कर दें।

स्कॉट पेरी ने बाइडेन को लिखा है- मुझे इस बात ने प्रोत्साहित किया है कि विदेश विभाग ने पाकिस्तान से नए राजदूत के रूप में मसूद खान को मंजूरी देने पर रोक लगा दी है। मुझे लगता है सिर्फ रोक काफी नहीं है। मैं आपसे मसूद खान की नियुक्ति को अस्वीकार करने का आग्रह करता हूं। इस जिहादी सोच के व्यक्ति को संयुक्त राज्य अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में स्थापित करने के पाकिस्तान सरकार के किसी भी प्रयास को अस्वीकार करें। स्कॉट पेरी ने जो बाइडेन को ये पत्र 27 जनवरी को लिखा है।
क्यों है मसूद खान का विरोध?
पाकिस्तान ने अमेरिका में नए राजदूत के तौर पर मसूद खान को नियुक्त किया है। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि मसूद के आंतकी संगठनों से संबंध रहे हैं और वो कई बार कुछ आतंकी संगठनों के पक्ष में बोल भी चुके हैं। एक लेखक ने मसूद के हिजबुल मुजाहिदीन में सक्रिय सक्रिय रहने का भी दावा किया है। ऐसे में मसूद के नाम को लेकर अमेरिका में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। यूएस कांग्रेसमैन स्कॉट पेरी के अलावा भी कुछ संगठनों ने मसूद खान के इतिहास और विचारधारा को लेकर सवाल उठाते हुए उनकी राजदूत के तौर पर नियुक्ति को लेकर अपना विरोध जताया है।












Click it and Unblock the Notifications