अमेरिका ने सीरिया और इराक में आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

वॉशिंगटन, 28 जून। अमेरिका की ओर से सीरिया में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है। रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में जिन आतंकियों की इराक मदद कर रहा था, उनके ठिकानों पर अमेरिका वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की है। दरअसल इराक में अमेरिकी सेना के कैंप पर आतंकियों ने ड्रोन से हमला किया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका की ओर से एयर स्ट्राइक की गई है। अमेरिका की सेना की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि यह एयर स्ट्राइक निश्चित लक्ष्य पर की गई है। सीरिया में दो ठिकानों पर जहां आतंकियों का हथियारों का स्टोर था, वहां यह हमला किया गया है। सीरिया के दो ठिकानों और इराक के एक ठिकाने पर यह एयर स्ट्राइक की गई है। हालांकि बयान में यह नहीं कहा गया है कि इस एयर स्ट्राइक में किसी की मौत हुई है, या कोई घायल हुआ है या नहीं।

Recommended Video

    US Air Strike: US ने Iraq, Syria में किए हवाई हमले, ईरान को दी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    syria

    यह एयर स्ट्राइक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्देश पर की गई है। बाइडेन ने राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार इरान द्वारा समर्थिक आतंकियों के ठिकाने पर स्ट्राइक का आदेश दिया है। इससे पहले फरवरी माह में भी इराक द्वारा रॉकेट अटैक के जवाब में एयर स्ट्राइक की गई थी। पैंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस एयर स्ट्राइक के साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ क दिया है कि वह अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करेंगे।

    अमेरिका की ओर से इराक और सीरिया पर की गई यह कार्रवाई को ईरान को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका ईरान को यह संदेश देना चाहता है कि वह आतंकी संगठनों को और आतंकी गुटों को समर्थन ना दे। इससे पहले भी जो बाइडेन ईरान को संकेत दे चुके हैं कि वह इन गुटों को अपना समर्थन बंद करे। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्ब ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों पर निशाना बनाने के लिए इन ठिकानों का इस्तेमाल किया जाता था। दो इलाके सीरिया और एक इराक में था, जहां अमेरिका ने एयर स्ट्राइक की है।

    https://hindi.oneindia.com/news/west-bengal/kolkata-police-questioned-mithun-chakraborty-election-speech-monday-625725.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+