US Capitol Siege: FBI ने सुराग देने पर रखा 50,000 डॉलर का इनाम, जारी की तस्वीर
US Capitol Siege update: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में बुधवार को कैपिटल बिल्डिंग में भड़की हिंसा के बाद अब इसमें शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। अब हिंसा फैलाने वालों के लिए संघीय जांच एजेंसी एफबीआई भी सक्रिय हो गई है। एफबीआई ने अमेरिका की दोनों प्रमुख पार्टियों के नेशनल कमेटी मुख्यालय में पाइप बम रखने वाले का सुराग देने पर 50 हजार डॉलर (36 लाख 65 हजार रुपये) का इनाम घोषित किया है।

Recommended Video
एफबीआई ने बताया कि एजेंसियों को बुधवार को रिपब्लिकन नेशनल कमेटी मुख्यालय और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी मुख्यालय में संदेहास्पद चीज रखे जाने की सूचना मिली थी। गुरुवार को एक संदिग्ध की तस्वीर जारी की गई जो मास्क, ग्लव्स और हुडी पहने हुए था और कोई चीज लेकर जा रहा था।
एफबीआई ने बयान में कहा कि इस व्यक्ति के स्थान, गिरफ्तारी और सजा के लिए जानकारी देने वाले को एफबीआई 50 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा करती है।
बुधवार को हुई थी हिंसा
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में बुधवार को उस उस वक्त हिंसा शुरू हो गई थी जब जो बाइडेन को विजेता घोषित करने के लिए कांग्रेस की कार्यवाही चल रही थी। नतीजों को बदलने की मांग कर रहे कैपिटल बिल्डिंग के बाहर खड़े ट्रंप समर्थक भड़क उठे थे और कैबिनेट बिल्डिंग के अंदर घुस गए थे। प्रदर्शनकारी हथियारों से लैस थे। इस दौरान फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं। कुछ समय के लिए बिल्डिंग पर ट्रम्प समर्थकों का कब्जा हो गया था जिसके बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को भेजना पड़ा था।
हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 4 प्रदर्शनकारियों की उसी दिन मौत हो गई थी जबकि एक पुलिस ऑफिसर ने बाद में दम तोड़ दिया। भारी दबाव पड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने वीडियो संदेश जारी कर इस हिंसा की निंदा की थी।












Click it and Unblock the Notifications