कैपिटल हिंसा के समय क्या कर रहे थे ट्रंप और उनकी टीम? देखिए Video
US Capitol Siege update वाशिंगटन डीसी। बुधवार को जब वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी लोकतंत्र का प्रतीक कैपिटल बिल्डिंग पर डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने हिंसा शुरू कर दी तो पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी। इस घटना की अमेरिका के रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों प्रमुख पार्टियों के नेता तो निंदा कर ही रहे थे, पूरी दुनिया में इस घटना की आलोचना की गई। किसी ने इसे लोकतंत्र पर हमला कहा तो किसी ने लोकतंत्र पर कब्जा करने की कोशिश। लेकिन जब पूरी दुनिया इस हिंसा की निंदा कर रही थी उसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हिंसा से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रम्प और उनके परिवार के साथ उनकी टीम मस्ती करते नजर आ रही है।
Recommended Video

वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रम्प, उनके बेटे डोनाल्ट ट्रम्प जूनियर और एरिक, बेटी इवांका, ट्रंप की सलाहकार किम्बरली गुइलफॉयल और व्हाइट हाउस के दूसरे अधिकारी भी शामिल थे। वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक टेंट में बने कमांड सेंटर जैसे स्थान पर वे सभी लोग कैपिटल हिल के बाहर खड़े समर्थकों को स्क्रीन पर देख रहे हैं।
फाइट करने का संदेश
इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर कैमरा अपनी तरफ घुमाते हैं। इसके बाद किम्बरली और वो दोनों बात करते हैं जिस पर किम्बरली समर्थकों की तरफ कहती हैं कि सबसे सही काम करने को कहती हैं जो है फाइट करना।
इसके बाद ट्रम्प जूनियर खुद भी नीचे आने की बात कहते हैं। "हम नीचे कैपिटल की तरफ जा रहे हैं।" वो कहते हैं कि "आप कमजोर होकर कभी हमारे देश को पीछे नहीं ले जा सकते। आपको ताकत दिखानी होगी और आपको मजबूत होना होगा।"
इस दौरान ट्रम्प जूनियर कैमरे को दूसरी तरफ घुमाते हैं जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेटी इवांका के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं और कुछ बात कर रहे हैं। जहां पर सभी खड़े हैं वहां तेज संगीत बज रहा है और किम्बरली डांस भी करती नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications