New York Bus Accident: न्यूयॉर्क में दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, 80 लोग घायल
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक डबल-डेकर टूर बस और यात्री बस आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कम से कम 80 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें 18 लोगों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।
हालांकि किसी के भी जान का खतरा नहीं बताया गया है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक डबल-डेकर टूर बस ने एक यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी।

बस की टक्कर इतनी तेज थी कि बसों के शीशे चकनाचूर हो गए। यह दुर्घटना शाम करीब 7 बजे मैनहट्टन के पूर्वी हिस्से में फर्स्ट एवेन्यू और 23वीं स्ट्रीट पर हुई।
पुलिस अधिकरियों के अनुसार, मैनहट्टन में हुए हादसे के बाद बस में से घायलों को निकाला गया। डबल-डेकर टूर बस की सामने के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग के अनुसार, दोनों बसें खचाखच भरी थीं।
विभाग के जानकारी दी कि बस में से 63 अन्य लोगों को चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकांश चोटें कटने, खरोंच, आग लगने की वजह से लगी थीं। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोगों की हड्डियों के टूटने और सिर और गर्दन पर चोट भी लगी है।
अग्निशमन विभाग के उप प्रमुख पॉल हॉपर के अनुसार लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है जिसमें जान जाने का खतरा हो। अधिकारी ने कहा कि हम सभी काफी भाग्यशाली हैं कि यह ज्यादा बुरा नहीं था।
एक यात्री इशराक जहां ने सीबीसी न्यूज को बताया, "मैंने अपने बगल वाली महिला को चिल्लाते हुए सुना। इसके बाद मैंने ऊपर देखा तो पाया कि एक बस हमारी ओर आ रही है। और फिर मैंने पल भर बाद हर जगह कांच ही कांच दिखाई देने लगा। यह बेहद भयानक अनुभव था। खून से लतपथ लोगों को देखने के बाद मैंने तुरंत 911 पर कॉल किया।"












Click it and Unblock the Notifications