अमेरिका ने किया नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन को ब्लैकलिस्ट
वाशिंगटन। अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया के तानशाह किम जोंग उन को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह पहली बार है जब अमेरिका ने उन को ब्लैकलिस्ट में डालकर उन पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। अमेरिका का मानना है कि वह अपने ही देश में हो रहे मानवाधिकारों के हनन के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

अमेरिका ने किम जोंग उम के अलावा नॉर्थ कोरिया के दस और अधिकारियों को भी ब्लैकलिस्ट किया है। अमेरिका के इस कदम पर नार्थ कोरिया ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
किम जोंग उम और दस और अधिकारियों के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद अब अमेरिका में अगर इन लोगों की कोई व्यक्तिगत संपत्ति है तो जब्त कर ली जाएगी। वह किसी अमेरिकी नागरिक या संस्था के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे।
अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर जारी बयान में कहा गया है कि किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया में अपने नागरिकों पर असहनीय क्रूरता की है और अत्याचार किए हैं। इसमें अन्यायपूर्ण हत्याएं, बेगार और यातना जैसे अपराध शामिल हैं।
अमेरिका की ओर से नॉर्थ कोरिया में हो रही गतिविधियों पर एक रिपोर्ट जारी की गई थी।इस रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की जेलों में 80 हजार से लेकर एक लाख 20 हजार तक कैदी हैं। इन कैदियों को रोज यातनाएं दी जाती हैं, उनका यौन उत्पीड़न होता है और फांसी तक दे दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications