अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने दिया इस्तीफा, चुनाव के दौरान ट्रंप के आरोपों पर जताई थी असहमति

न्‍यूयॉर्क। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बार में इस्‍तीफा दे दिया है। उनकी जगह राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने डिप्‍टी अटॉर्नी जनरल जेफ रोसेन को कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल नियुक्‍त किया है। आपको बता दें कि विलियम बार ने अमेरिका में हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में ट्रंप द्वारा लगाए गए धांधली के आरोपों पर खुली असहमति जताई थी। उल्‍लेखनीय है कि 20 जनवरी को डोनाल्‍ड ट्रंप राष्‍ट्रपति पद से हटेंगे और इसी के साथ विलियम का भी कार्यकाल खत्‍म हो जाता।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने दिया इस्तीफा, चुनाव के दौरान ट्रंप के आरोपों पर जताई थी असहमति

ट्रंप और विलियम के बीच तनाव की खबरें अकसर आती रहती थीं। सोमवार को ट्रंप ने ट्वीट कर विलियम के इस्‍तीफे की जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा- व्हाइट हाउस में अटॉर्नी जनरल बार के साथ शानदार बैठक हुई। हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने शानदार काम किया। त्यागपत्र के मुताबिक, विलियम बार अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए क्रिसमस से पहले पद छोड़ देंगे। ट्रंप ने विलियम बार का इस्‍तीफा पत्र भी ट्विटर पर शेयर किया। उन्‍होंने लिखा बेहद काबिल व्यक्ति डिप्टी अटॉर्नी जनरल जेफ रोसेन कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल होंगे। रिचर्ड डोनोग डिप्टी अटॉर्नी जनरल का दायित्व संभालेंगे।

विलियम ने पत्र में लिखी ये बात

विलियम बार ने अपने पत्र में लिखा, अगले सप्ताह मैं कुछ लंबित कार्यों को पूरा करूंगा। इसके बाद 23 दिसंबर को पद छोड़ दूंगा। उन्होंने लिखा, मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे अटॉर्नी जनरल के तौर पर आपके प्रशासन में काम करने और अमेरिकी लोगों की सेवा करने का अवसर मिला। गौरतलब है कि ट्रंप और विलियम बार के बीच तनाव राष्‍ट्रपति चुनाव के दौरान शुरू हुई थी जब बार ने उनके आरोपों को तो नकार दिया था लेकिन बाइडेन के बेटे के खिलाफ चल रहे भ्रष्‍टाचार के मामले का उल्‍लेख तक नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+