रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियार के लिए 200 मिलियन डॉलर की मदद का US ने किया ऐलान

वॉशिंगटन, 13 मार्च। रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर के हथियार और उपरकरण देने ज रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंक ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध में 200 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया गया है। रूस के खिलाफ युद्ध की शुरुआत के बाद से अमेरिका यूक्रेन को 1.2 बिलियन डॉलर की मदद का ऐलान कर चुका है। गौर करने वाली बात है कि पश्चिमी देशों की तमाम अपील के बाद भी रुस अपने तेवर में नरमी दिखाने के मूड में नहीं लग रहा है।

ukraine

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस को बड़ा झटका देते हुए US ने की यूक्रेन की मदद की घोषणा | वनइंडिया हिंदी

    वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि लातविया, एस्टोनिया, लिथुनआनिया और रोमानिया जैसे देश जोकि यूक्रेन के बॉर्डर पर हैं हम वहां पर अपने 12 हजार सैनिक भेज रहे हैं। हम निसंदेह तीसरा विश्व युद्ध लड़ने नहीं जा रहे हैं लेकिन लेकिन नाटो देशों की सुरक्षा को पूरी तरह से आश्वस्त करेंगे। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध में पुतिन कभी भी सफल नहीं होंगे। बता दें कि बाइडेन सरकार ने जनवरी 2021 से अभी तक यूक्रेन को कुल 1.2 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद मुहैया कराई है। जबकि 2014 से जब रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर कब्जा किया था उसके बाद से कुल 3.2 बिलियन डॉलर की मदद मुहैया कराई जा चुकी है।

    शु्रवार को हाउस ऑफ डेमोक्रैट्स को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा कि हम तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने जा रहे हैं लेकिन नाटो के दायरे में आने वाले देश की एक इंच भी जमीन की हम सुरक्षा करेंगे। बता दें कि नाटो 30 उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय देशों का सैन्य समूह है। नाटो का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों की सैन्य और राजनीतिक माध्यम से मदद करना है, जिससे कि उनकी स्वतंत्रता व सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+