अमेरिकी राजदूत ने केले के पत्ते पर चखा साउथ इंडियन खाना, नारियल की चटनी खाकर बोले- चेन्नई ने दिल जीता
अमेरिकी दूतावास में मीडिया से बात करते हुए एरिक गार्सेटी ने कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए अमेरिका जाते हैं। गार्सेटी ने कहा कि यह देखना सुखद है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजब
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार को भारतीय व्यंजन का आनंद लिया। अमेरिकी राजदूत नई दिल्ली स्थित तमिलनाडु भवन पहुंचे थे। यहां उन्होंने पारंपरिक केले के पत्ते पर दक्षिण भारतीय भोजन का आनंद लेते हुए समय बिताया।
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने ट्वीट कर कहा- "दिल्ली में तमिलनाडु भवन से वणक्कम ! आज, मैंने केले के पत्ते पर प्रतिष्ठित दक्षिण भारतीय थाली चखी, और मैं इन स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजनों से बहुत प्रभावित हूं।"

दक्षिण भारतीय स्वाद के कारण अब चेन्नई जाने की इच्छा बढ़ गई है। मैं जल्द ही चेन्नई जाना चाहूंगा। इसी से जुड़े एक वीडियो में अमेरिकी राजदूत ने कहा कि उन्हें केले के पत्ते पर खाना खाना है और वह भी बिना कटलरी (चम्मच) के।
इस दौरान उन्हें केले के पत्तों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने खाना खाने के लिए भवन में मौजूद कुछ लोगों से भी बातचीत की। गार्सेटी ने आगे कहा, "चेन्नई, तुमने मेरा दिल जीत लिया है और मैं तुम्हारे पास जल्द ही आने के लिए उत्साहित हूं।"
इससे पहले एरिक गार्सेटी ने भारत के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस मुलाकात में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई।
अमेरिकी दूतावास में मीडिया से बात करते हुए एरिक गार्सेटी ने कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए अमेरिका जाते हैं। गार्सेटी ने कहा कि यह देखना सुखद है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत हो रहे हैं। बीते साल भारत से सबसे ज्यादा छात्र पढ़ाई करने अमेरिका गए और आने वाले कुछ साल यह स्थिति नहीं बदलने वाली है।
Recommended Video
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि साल 2022 में अमेरिका पढ़ने गया हर पांचवा छात्र भारतीय था। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र ना सिर्फ अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं बल्कि दशकों से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications