US के साथ गद्दारी कर रहा ‘मित्र’ इजिप्ट! रूस को चोरी-छिपे भेज रहा 40,000 रॉकेट, डॉक्यूमेंट में खुलासा
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय, पेंटागन के कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट लीक सोशल मीडिया पर हो गए हैं। वायरल हो रहे इन डॉक्यूमेंट्स ने US की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इसमें उसके और उसके सहयोगी देशों के कई राज एक-एककर बाहर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय, पेंटागन के कुछ गुप्त दस्तावेज/ सीक्रेट डॉक्यूमेंट लीक हो गए हैं। इन दस्तावेजों में अमेरिकी सेना के जॉइंट स्टाफ द्वारा तैयार क्लासिफाइड डेली अपडेट हैं। इसमें यूक्रेन, चीन, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका से संबंधित खुफिया जानकारी हैं। इसमें इजिप्ट/मिस्र को लेकर भी एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
द वाशिंगटन पोस्ट ने इसी डॉक्यूमेंट के आधार पर सोमवार को खुलासा किया है कि अमेरिका का सहयोगी देश इजिप्ट, यूक्रेन में चल रहे युद्ध के दौरान रूस को गुप्त रूप से कम से कम 40,000 रॉकेट और गोला-बारूद बनाकर उसे भेजने की योजना बना रहा था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस ने इजिप्ट की पहले कोई गुप्त मदद की है जिसका कर्ज चुकाने के लिए यह देश अमेरिका के संग गद्दारी करने को तैयार हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 17 फरवरी को इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने रूस को तोपें और बारूद प्रदान करने पर भी चर्चा की थी।
यह खुलासा इजिप्ट के साथ अमेरिका के संबंधों को प्रभावित कर सकता है, जो मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में उसके सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है। इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति अल-सीसी ने अधिकारियों को खास निर्देश दिया कि उनकी ये योजना पश्चिमी देशों को मालूम नहीं चले ताकि उन्हें कोई समस्या न हो।
राज्य मंत्री मोहम्मद सलाह अल-दीन ने बैठक में कहा कि श्रमिकों को बताया जाएगा कि रॉकेट मिस्र की सेना के लिए हैं। फॉक्स न्यूज ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने दस्तावेजों की वैधता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि ये सामग्री सार्वजनिक उपयोग के लिए नहीं है।
कनेक्टिकट के जूनियर सीनेटर क्रिस मर्फी ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया, "अगर यह सच है कि सिसी रूस के लिए गुप्त रूप से रॉकेट बना रहे हैं, जिसका इस्तेमाल यूक्रेन में किया जा सकता है, तो हमें अपने संबंधों की स्थिति के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है।"
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले साल नवंबर में इजिप्ट की यात्रा की थी और अल-सिसी से मुलाकात की थी। उन्होंने युद्ध पर अपने देश के रुख के लिए इजिप्ट के राष्ट्रपति की सराहना की थी।












Click it and Unblock the Notifications