US Air Strike: ईरान ने दी अमेरिका को बदले की धमकी, सुप्रीम लीडर बोले-जल्‍द नतीजा देखेगी दुनिया

तेहरान। अमेरिका की तरफ से बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हवाई हमले में ईरान के टॉप जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई है। सुलेमानी की मौत के बाद ईरान की तरफ से अमेरिका को कहा गया है कि वह गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। ईरान के सुप्रीम लीडर अयतोल्‍ला अली खेमनेई की तरफ से अमेरिका को यह चेतावनी दी गई है। सुलेमानी, ईरान की कुड्स सेना के टॉप कमांडर थे। बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर स्‍ट्राइक के निर्देश राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से दिए गए थे। इन हमलों के बाद ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल पर अमेरिका का झंडा पोस्‍ट किया।

US-airstrike

'जिनके हाथों में खून लगा है'

सुप्रीम लीडर खेमनेई ने अमेरिका को धमकी दी है। उन्‍होंने कहा है, 'जिन अपराधियों के बदबूदार हाथों में खून लगा है उन्‍हें बड़ा बदला देखने को मिलेगा।' उन्‍होंने आगे कहा कि 'अल्‍लाह चाहता है कि उसका काम और उसका रास्‍ता कभी भी न रुके।' ईरान की रेवोल्‍यूशनरी गार्ड्स की तरफ से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई कि अमेरिकी हमले में कुद्स फोर्स के कमांडर की मौत हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्‍मद जावेद जारीफ ने अमेरिका के इस कदम को बेवकूफी भरा करार दिया है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि इस कदम के बाद खतरनाक तरीके से तनाव बढ़ सकता है। ईरान के टेलीविजन पर घटना के बाद आधिकारिक बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया है, 'रेवाल्‍यूशनरी गार्ड्स इस बात का ऐलान करती है कि इस्‍लाम के महान कमांडर हज, कासिम सुलेमानी बगदाद पर इस सुबह हुए अमेरिकी हमले में शहीद हो गए हैं।' चैनल की तरफ से बताया गया हमला हेलीकॉप्‍टर्स की मदद से किया गया था।

अमेरिकी कांग्रेस हमले से अनजान

टीवी स्‍क्रीन पर एक काली पट्टी आ रही थी। इसके अलावा एक फोटो जिसमें सुलेमानी मुस्‍कुरा रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं, वह भी डिस्‍प्‍ले हो रही थी। खेमनेई की तरफ से ईरान में तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है। सुलेमानी ईरान के सबसे बड़े नेता के तौर पर माने जाते थे। इसके अलावा अमेरिका और उसके साथी सुलेमानी को अपने सबसे बड़े खतरे के तौर पर देखते थे। दूसरी ओर अमेरिकी कांग्रेस में विदेश मामलों की समिति की मानें तो उसे इस स्‍ट्राइक से पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की तरफ से भी इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस नए घटनाक्रम के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव नए स्‍तर पर पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+