यूएस एयरफोर्स को मिले पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स एफ-35
वाशिंगटन। अमेरिकी एयरफोर्स ने ऐलान कर दिया है कि पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट एफ-35ए लाइटनिंग 2 कॉम्बेट मिशन के लिए तैयार है। हालांकि काफी लंबे समय का इंतजार और इसकी बढ़ती लागत के बाद इस फाइटर जेट का तैयार होना पेंटागन के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

अमेरिका के रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने एयरफोर्स को बधाई देते हुए कहा कि इस जेट के लिए यह वाकई एक अहम उपलब्धि है। कार्टर के मुताबिक एयरोस्पेस में इस उपलब्धि का फायदा अमेरिका को आने वाले वर्षों में भी मिलेगा।
एश्टन कार्टर ने कहा कि वह जानते हैं कि एफ-35 के कॉम्बेट मिशन के लिए तैयार होने की घोषणा के बाद भी अभी बहुत काम किया जाना है। लेकिन एयरफोर्स , एयर कॉम्बेट कमांड और हिल एयरफोर्स बेस के पुरुष एवं महिला कर्मियों को एफ-35ए के लिए उठाए गए इस बड़े कदम पर गर्व होना चाहिए।
एयर कॉम्बेट कमांड के कमांडर जनरल हॉक कार्लाइल ने कहा कि एफ-35ए एयरफोर्स के बेड़े का सबसे अहम जेट होगा, क्योंकि यह वहां जा सकता है, जहां पुराने जेट नहीं जा सकते। उन्होंने बताया कि यह मॉर्डन वॉरफील्ड में एयरफोर्स
कमांडरों को जरूरी मदद मुहैया करा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications