अमेरिकी एयरफोर्स के जहाज A-10 थंडरबोल्ट ने दिखाई अपनी ताकत
अमेरिकी एयरफोर्स के विमान A-10 थंडरबोल्ट ने एसिटोनिया के खुले आसमान में अपनी ताकत दिखाई है। अमेरिका के इस जहाज के चर्चे हर देश में हो रहे हैं। इस जहाज ने एक संयुक्त अभ्यास सत्र में पश्चिमी एसिटोनिया के निकट अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
दुनिया भर में पहले भी थंडरबोल्ट के चर्चे होते रहे हैं। थंडरबोल्ट को उसकी बेहिसाब खूबियों के लिए पंसद किया जाता है। इस विमान का निर्माण फेयरचाइल्ड रिपब्लिक कंपनी किया है।
इस शानदार विमान के इंजन 9,065 पाउंड के हैं। इस विमान के विंग्सपेन 57 फीट और 8 इंच के हैं। इस विमान का कुल वजन करीब 22,950 किग्रा है। यह विमान करीब 51000 किग्रा का वजन उठा सकता है। इस विमान में एक बार में करीब 7,257 लीटर फ्यूल आ सकता है। इस जहाज को बनाने की लागत करीब 18 मिलियन डॉलर आती है।












Click it and Unblock the Notifications