सीआईए का दावा 30,000 से भी ज्‍यादा लड़ाके हैं आईएस का हिस्‍सा

वाशिंगटन। अमेरिका की खुफिया सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी यानी सीआईए ने शुक्रवा र को दावा किया है कि इराक और सीरिया में मौजूद इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लड़ाकों की संख्या पहले से तीन गुना तक बढ़ गई है।

सीआईए के प्रवक्ता रेयान तरपानी ने कहा कि आईएस के लड़ाकों की संख्या इस समय 20 से 31 हजार के बीच हैं।

नए लोग हो रहे शामिल

सीआईए के मुताबिक इससे पहले आईएस के लड़ाकों की संख्या 10 हजार बताई गई थी। रेयान के मुताबिक यह नया अनुमान मई और अगस्त के बीच मिली खुफिया सूचनाओं पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि लड़ाई में मिली जीत और अपनी बढ़ती सक्रियताओं के बाद आईएस ने नए लड़ाकों की भर्तियां की हैं।

इराक के कस्बों, शहरों और सेना के ठिकानों और हथियारों पर कब्ज़ा करने के बाद इस साल जून में आईएस ने इराक और सीरिया में खिलाफत यानी की इस्लामिक राज्य की घोषणा कर दी थी।

आईएस के प्रमुख अबु बकर अल बगदादी ने खुद को 'खलीफा' या पूरी दुनिया के मुसलमानों का नेता घोषित किया था।

आईएस की इराक और सीरिया में बढ़ती गतिविधियों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को आईएस से मुकाबला करने के लिए इराक को और वित्‍तीय और सैन्य मदद देने की घोषणा की थी।

उन्होंने 475 अमरीकी सैन्य अधिकारियों को इराक भेजने और सीरिया में आईएस ठिकानों पर हवाई हमले बढ़ाने की घोषणा भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+