यूक्रेन पर UNSC की बैठक, बायोलॉजिकल हथियारों के मुद्दे पर अमेरिका और रूस में तकरार
नई दिल्ली, 18 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग 23वें दिन भी जारी है। रूसी सेना जहां मिसाइल और गोलीबारी बंद नहीं कर रही तो दूसरी तरफ महाशक्तिशाली देश के आगे यूक्रेन भी झुकने को तैयार नहीं है, बल्कि सिर ऊंचा करके बराबर की जंग लड़ रहा है। वहीं अब इस जंग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में शुक्रवार को बैठक की गई, जहां यूक्रेन में जैविक हथियार यानी बायोलॉजिकल वेपन के मुद्दे पर अमेरिका और रूस के भीड़ कहासुनी देखने को मिली।

यूएनएससी में रूस का दावा
दरअसल, यूक्रेन संकट पर यूएनएससी में बैठक की गई, जिसमें रूसी प्रतिनिधि ने बताया कि जैविक हथियारों (बायोलॉजिकल हथियारों) के घटक (कंपोनेंट) यूक्रेनी क्षेत्र में बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे रक्षा मंत्रालय को यूक्रेन के क्षेत्र में पेंटागन द्वारा की गई गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में अधिक सामग्री प्राप्त हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि 'हमने यह कभी नहीं कहा कि यूक्रेन के पास खुद का बायोलॉजिकल प्रोग्राम है। हमने यह कहा कि ये प्रोग्राम अमेरिका का है और यूक्रेन को अंधेरे में रखा जा रहा है।'
रूस के दावे पर यूएस का जवाब
इसके बाद यूएस प्रतिनिधि ने जवाब देते हुए कहा कि, 'पिछले हफ्ते, हमने रूसी प्रतिनिधि से अजीबोगरीब षड्यंत्र की थ्योरीज के बारे में सुना। वहीं इस हफ्ते हम बहुत सी ऐसी बातें सुन रहे हैं, जो ऐसी लगती हैं जैसे उन्हें इंटरनेट के किसी अंधेरे कोने से एक जंजीर वाले ईमेल पर भेजी गई है।'
अपने बयान में अमेरिका के प्रतिनिधि ने कहा कि यूक्रेन में बायोलॉजिकल वेपन प्रोग्राम नहीं और ना ऐसी कोई प्रयोगशाला है। ना ही ये रूस की बॉर्डर के पास और ना ही दुनिया में कही। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ पब्लिक हेल्थ फैसिलिटी है। वहीं दावा करते हुए कहा कि यह रूस ही है जिसने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए जैविक हथियार कार्यक्रम को लंबे समय तक बनाए रखा है।
यूएनएससी में भारत
UNSC में भारत ने कहा कि यूक्रेन में लगातार बिगड़ती स्थिति के बारे में चिंतित है। हम रूस और यूक्रेन के बीच राजनयिक वार्ता के नवीनतम दौर का स्वागत करते हैं। हमारा मानना है कि शत्रुता को तत्काल समाप्त करना और बातचीत और कूटनीति के मार्ग पर लगन से आगे बढ़ना ही एकमात्र रास्ता है।












Click it and Unblock the Notifications