Donald Trump की टिप्पणी पर भड़का चीन, कहा - अमेरिका हमारी संप्रुभता के लिए खतरा है

बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दक्षिणी चीन पर सागर पर की गई टिप्पणी पर चीन ने आपत्ति जताई है। साथ ही चीन ने कहा कि अमेरिका हमारी संप्रुभता के लिए खतरा है।

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का चीन, कहा- अमेरिका हमारे लिए खतरा

बता दें कि संयुक्त संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ट्रंप ने चीन का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधते हुए कहा कि दक्षिणी चीन सागर की संप्रभुता को खतरा है। यह इलाका प्राकृतिक संपदाओं से भरा हुआ है लेकिन कुछ देश कानूनों का उल्लंघन करते हुए इस पर अपना दावा ठोंक रहे है। हमें हर हाल में इन कानूनों को सम्मान करना चाहिए।

ट्रंप की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ देश नियमो की आड़ में अपने जहाजों और नौसेना के बेड़ों को दक्षिणी चीन सागर के नजदीक तक लेते आते हैं। इन देशों के इस व्यवहार से इस सागर से जुड़े देशों को संप्रभुता का खतरा है। वहीं उत्तर कोरिया को नेस्तानाबूत करने की ट्रंप द्वारा दी गई धमकियों के बार में चीन ने कहा कि अमेरिका को संयम बरतने की जरूरत है।

बता दें कि चीन हमेशा से दक्षिणी चीन सागर पर दावा करता है जिसे लेकर उसके और अमेरिका समेत पड़ोसी देशों के बीच मतभेद रहे हैं। चीन वहां कई कृत्रिम द्वीप बनाने के साथ नौसेना के लिए अड्डे भी बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+