यूक्रेन के एक लाख लोगों को शरण देगा अमेरिका, मानवीय सहायता भी भेजेगा
वाशिंगटन, 24 मार्च: रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के एक लाख लोगों को अमेरिका अपनी धरती पर जगह देगा। इन लोगों के लिए खाने-पीने और छत का इंतजाम भी विशेष पैकेज के तहत किया जाएगा। व्हाइट हाउस की ओर से गुरुवार को कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका रूस के हमले की वजह से देश छोड़ने को मजबूर हुए 1,00,000 यूक्रेनियन और अन्य लोगों का स्वागत करने का प्लान कर रहा है, जिसकी हम आज घोषणा कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि शरणार्थियों के लिए सभी कानूनी बातों को पूरा करते हुए उनको शरण दी जाएगी। सात ही खाद्य असुरक्षा में को देखते हुए यूक्रेन में आने वाले महीनों में लोगों की मानवीय सहायता के लिए 1 बिलियन डॉलर से अधिक का फंड दिया जाएगा। यह फंडिंग भोजन, आश्रय, स्वच्छ पानी, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि हम यूक्रेन और उसके पड़ोसियों के लिए लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए अतिरिक्त 320 मिलियन बिलियन डॉलर के फंड की भी घोषणा आज कर रहे है।
यूक्रेन के लाखों लोगों ने गंवाया घर
रूस और यूक्रेन के बीच बीते एक महीने से जंग चल रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को अपनी फौजों को यूक्रेन पर आक्रमण की इजाजत दी थी। तब से लगातार यूक्रेन के ज्यादातर शहर रूसी फौजों की जद में हैं और जानमाल का भारी नुकसान हो चुका है। यूक्रेन में भारी संख्या में लोगों को अपना देश छोड़कर भागना पड़ा है तो बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों पर शिविरों में रहने को मजबूर हैं।
हमले को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस के ऑपरेशन का लक्ष्य उसका विसैन्यीकरण और तटस्थ स्थिति के लिए हैं। दरअसल रूस लंबे समय से यूरोपीय संगठनों खासकर नाटो के साथ यूक्रेन की नजदीकी का विरोध करता रहा है। इसके अलावा भी उसकी कई मांगे हैं, जिन पर वो यूक्रेन की सहमति चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications