कोरोना का गढ़ बना अमेरिका, 24 घंटे में रिकॉर्ड 1514 लोगों की मौत, न्यूयॉर्क में 758 कोरोना पॉजिटिव मरे
कोरोना का गढ़ बना अमेरिका,24 घंटे में 1514 लोगों की मौत, न्यूयॉर्क में 758 कोरोना पॉजिटिव मरे
नई दिल्ली। विश्व की महाशक्ति अमेरिका मानो कोरोना वायरस का गढ़ बन गया हो। कोरोना संक्रमण और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत मामले में अमेरिका नंबर 1 पर पहुंच गया है। ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब कोरोना की वजह से अमेरिका में 1000-2000 लोगों की मौत नहीं होती। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना के संक्रमण में रोकने में पूरी तरह से नाकाम हो गए हैं। कोरोना की चपेट में आने से अमेरिका सबसे बुरे दौड़ से गुजर रहा है। रविवार को अमेरिका में कोरोना के चलते 1514 लोगों की मौत हो गई। अकेले न्यूयार्क में 758 लोगों की मौत हो गई। कोरोना वायरस के अमेरिका में अब तक 22000 लोगों की मौत हो गई है। ये आंकड़े हौरान और परेशान करने वाले हैं। दुनिया की महाशक्ति अमेरिका कोरोना के सामने टिक नहीं पा रही है। अब तक सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं।

यहां पहले की तुलना में एक दिन में कम मौते हुई हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या 14400 पहुंच चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 10000 के पार हो गई है। बिट्रेन में अब तक 84000 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के शिकार हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तबीयत में सुधार है, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं कोरोना के कारण यूरोप में मरने वालों की तादाद रविवार को 75 हजार के पार हो गई। यहां 80 फीसदी मौत केवल इटली, फ्रांस, ब्रिटेन और स्पेन में हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications