आतंकवाद से लड़ना वैश्विक प्राथमिकता, गुतारेस ने 26/11 हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी
एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि जिन लोगों ने 26/11 आतंकी हमलों में अपनी जान दी वे पूरी दुनिया के नायक हैं। मैं इतिहास के इस बर्बर आतंकवादी कृत्य जहां 166 लोगों की जान चली गई, इसे गहराई से महसूस कर रहा हूं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ( António Guterres ) ने बुधवार को मंबई में ताज महल पैलेस होटल में 26/11 के आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गुतारेस ने मुंबई हमले में जीवित बची देविका से मुलाकात की। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर गोली लग गई थी। उनकी गवाही से आतंकवादी अजमल कसाब की खिलाफ मुकदमा चलाया गया था।

आतंकवादी से लड़ना वैश्विक प्राथमिकता
भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए गुतारेस के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे। गुतारेस ने होटल में 26/11 हमलों के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। बता दें कि, जनवरी में दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उन्होंने इससे पहले अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अक्टूबर 2018 में देश का दौरा किया था।

यूएन महासचिव गुतारेस ने कहा, आतंक एक बुराई है
यूएन महासचिव गुतारेस ने कहा कि आतंक एक बुराई है, जिसे कोई कारण, बहाना या शिकायत आतंकवाद के कार्य को सही नहीं ठहरा सकती है। गुतारेस ने ताज होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा आज दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। बुधवार को भारत आए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ताज होटल का दौरा किया और 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वालों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की।

26/11 में जान गंवाने वाले पूरी दुनिया के नायक
एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि जिन लोगों ने 26/11 आतंकी हमलों में अपनी जान दी वे पूरी दुनिया के नायक हैं। मैं इतिहास के इस बर्बर आतंकवादी कृत्य जहां 166 लोगों की जान चली गई, इसे गहराई से महसूस कर रहा हूं। गुतारेस ने कहा कि, पूरी दुनिया की जिम्मेदारी है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़े। आतंकवादी से लड़ना वैश्विक प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा आतंकवाद से लड़ना संयुक्त राष्ट्र के लिए एक केंद्रीय प्राथिमिकता है।

सभी देश आतंक के खिलाफ लड़े, उन्हें सहयोग हासिल हो
यूएन चीफ ने आतंक के खिलाफ किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि, उन्होंने आतंकवाद विरोधी कार्यालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा था, जो एक कार्यालय के तौर पर आज भी मौजूद है। यह कार्यालय सदस्य देशों के साथ सहयोग करने के इरादे से बनाया गया था ताकि सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ने में सहयोग हासिल हो सके।
गुतारेस ने देविका से मुलाकात की
इस दौरान गुतारेस ने मुंबई हमले में जीवित बची देविका से मुलाकात की। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर गोली लग गई थी। देविका रोटावन ने बताया कि उन्होंने गुतारेस से मुलाकात के दौरान 26/11 के संबंध में बातचीत की। देविका ने बताया कि अदालत में अजमल की उन्होंने पहचान की थी। उन्होंने कहा कि वे एक अधिकारी बनकर आतंकवाद को खत्म करना चाहती हैं।
-
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications