नवजात बच्चों के लिए पाकिस्तान सबसे खतरनाक देश, रोज 1,000 में से 46 बच्चों की मौत

इस्लामाबाद। यूएन चील्ड्रन एजेंसी ने मंगलवार को एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें पाकिस्तान को नवजात बच्चों के लिए सबसे खतरनाक देश माना है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में रोजाना 1,000 में से 46 नवजात बच्चों की मौत पैदा होते ही हो जाती है। पाकिस्तान के नॉर्थ वेस्टर्न प्रांत खैबर पंख्तुख्वा में प्रसूति विशेषज्ञ ने इस भयनाक बताया है। हमें फ्रंट-लाइन मेडिकल डॉक्टर्स की जरूरत नहीं है। हमारे पास बहुत सारे डॉक्टर्स हैं। हमें सिर्फ कुशल और अच्छी दवाइयों की जरूरत है। वहीं, इस रिपोर्ट ने न्यू बॉर्न बेबी के लिए साउथ एशिया और उप-सहारा अफ्रीका के सबसे अधिक निराशाजनक आकंड़े पेश किए हैं।

नवजात बच्चों के लिए पाकिस्तान सबसे के खतरनाक देश

रिपोर्ट में, जिनके निराशाजनक आंकड़े दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका को एक बच्चे के जन्म के लिए सबसे खराब स्थान बताते हैं। ये सभी क्षेत्र यूनिसेफ के नए अभियान का हिस्सा हैं, जिसमें नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए शुरू किया गया है।

यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरीटा एच फोर ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, 'हालांकि, पिछली तिमाही की सालों में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु की संख्या में आधे से ज्यादा की कमी हुई है, लेकिन एक महीने से भी कम उम्र के बच्चे की मौत को कम करने के लिए हम अभी भी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए हैं। फोर ने कहा कि इनमें से अधिकतर मृत्यु रोके जा सकने योग्य हुए हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से हम दुनिया के सबसे गरीब बच्चों की मौत को कम करने में नाकाम साबित हुए हैं।

यूनिसेफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के बाद, मध्य अफ्रीकी गणराज्य नवजात शिशुओं के लिए दूसरा सबसे खतरनाक देश है। वहीं, अफगानिस्तान इस मामले में तीसरा स्थान पर है। इस रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान के एक डॉक्टर खालिद कहते हैं 'मुझे लगता है कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन-से उपकरण भेजते हैं, या आप कितना पैसा खर्च करते हैं, जब तक कि आप दवाइयों की गुणवत्ता में सुधार नहीं करेंगे तक पाकिस्तान में बच्चें ऐसे ही मरते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+