पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी!
दाकार। 90 के दशक में मायानगर मुंबई में सक्रिय अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी के सेनेगल में गिरफ्तार होने की खबरें हैं। पहले यह माना जा रहा था कि पुजारी, ऑस्ट्रेलिया में कहीं छिपा हो सकता है। रवि पुजारी को गैंगस्टर छोटा राजन ने तैयार किया था। राजन इस समय नवी मुंबई की एक जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। साल 2001 में दोनों के बीच मतभेद हो गए और फिर दोनों अलग हो गए थे। सेनेगल, पश्चिमी अफ्रीका में आने वाला एक देश है। पुजारी की गिरफ्तारी को भारत की एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

कर्नाटक के उडुपी का रहने वाला पुजारी
मुंबई पुलिस ने पुजारी के गैंग के कई शूटर्स को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ऐसा माना गया था कि पुजारी ने अपना बेस मुंबई की जगह बेंगलुरु कर लिया है। पुजारी, कर्नाटक के मैंगलोर के करीब उडुपी का रहने वाला है। वह कन्नड़ के अलावा इंग्लिश भाषा आसानी से बोल लेता है। पिछले वर्ष जेएनयू छात्र उमर खालिद, छात्र कार्यकर्ता शेहला राशिद के साथ ही दलित नेता और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि इन धमकियों के पीछे पुजारी का हाथ हो सकता है।

शाहरुख से लेकर सलमान को धमकाया
साल 2009 से 2013 तक पुजारी ने बॉलीवुड के कई लोगों से हफ्ते की मांग की थी। पुजारी ने बालीवुड के किंग खान शाहरुख से लेकर अक्षय कुमार, सलमान खान, राकेश रोशन और करन जौहर तक को धमकी दी थी। रवि पुजारी पिछले 15 वर्ष से फरार था और उसे कई बार धर दबोचने की कोशिशें की जा चुकी थी। रिपब्लिक वर्ल्ड की खबर के मुताबिक पुजारी के पास जो पासपोर्ट था उस पर उसका नाम एंथोनी फर्नांडीज दर्ज है और वह इसी नाम से यात्रा कर रहा था। सूत्रों की मानें तो पुजारी पहले बुरकिना फासो में था। लेकिन जैसे ही इंटेलीजेंस एजेंसियां उसे गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़ीं वह सेनेगल चला गया।

स्पेशल फ्लाइट से आएगा भारत
पुजारी फिरौती, हत्या और अपहरण के मामलों में वांछित था। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुतातबक भारत अब उसके प्रत्यर्पण की कोशिशों को आगे बढ़ाया जाएगा। पिछले माह मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुजारी गैंग के दो शूटर्स को मकोका के तहत गिरफ्तार किया था जिनके नाम हैं विलियम रॉड्रिक्स और आकाश शेट्टी। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने पुलिस और एजेंसियों को पुजारी के बारे में और ज्यादा जानकारी दी थी। एक बार सारी औपचारिकताएं पूरी होने पर पुजारी को स्पेशल फ्लाइट से भारत लाया जाएगा।

दुबई में भी वसूला हफ्ता
रवि पुजारी ने मुंबई के अंधेरी से अपने अपराध का कारोबार शुरू किया था। पुजारी एक स्कूल ड्रॉप आउट था और फिर उसने अपने प्रतिद्वंदी बाला जालटे की हत्या कर डाली। बाला की हत्या के साथ ही पुजारी एक डॉन बन गया और छोटा राजन के साथ उसने हाथ मिला लिए। 90 के दशक का अंत होते-होते पुजारी दुबई चला गया और यहां पर रियल एस्टेट कारोबारियों से हफ्ता वसूलने लगा। साल 2000 में दाऊद इब्राहिम ने थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में छोटा राजन को जान से मारने की कोशिशें की। यहीं से पुजारी और राजन के रास्ते अलग हो गए।
-
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान!












Click it and Unblock the Notifications