यूक्रेन में महिलाओं ही नहीं लड़कों का भी रेप कर रहे हैं रूसी सैनिक: यूएन वॉर क्राइम इन्वेस्टिगेटर
कीव, 4 मई: यूक्रेन पर हमला करने वाले रूसी फौज ने वहां नागरिकों का यौन शोषण भी किया है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की महिलाओं के साथ तो जबरदस्ती की ही है, लड़कों और पुरुषों का भी यौन शोषण किया है। यूक्रेन में युद्ध अपराधों के मामलों की जांच करने वाले संयुक्त राष्ट्र के दल ने ये दावा किया है।

युद्ध में यौन हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने कहा, मुझे यूक्रेन में पुरुषों और लड़कों के खिलाफ यौन हिंसा के मामलों की रिपोर्ट मिली है, हालांकि इस असकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बलात्कार के शिकार सभी लोगों से आगे आने और रूसी सैनिकों के हाथों ऐसे किसी भी अपराध की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया ने लंबे समय तक यौन हिंसा को युद्ध के 'सस्ते' हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है क्योंकि यह न केवल पीड़ित को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे परिवारों, समुदायों को प्रभावित करता है। यह एक मनोवैज्ञानिक युद्ध होता है।
काफी महिलाएं कर चुकीं यौन हिंसा का दावा
यूक्रेन की काफी महिलाओं ने यूएन के प्रतिनिधियों और मीडिया के सामने आकर ये स्वीकार किया है कि रूसी सैनिकों ने उनके साथ बलात्कार किया है। यूक्रेन की ओर से भी ये कहा जा चुका है कि रूस महिलाओं को युद्ध हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications