पाक जर्नलिस्ट के सवाल पर यूएन ने कहा, कश्मीर पर रहेगी निगरानी
यूनाइटेड नेशंस। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की ओर से मंगलवार को कहा गया है कि वह कश्मीर के वर्तमान हालातों पर निगरानी जारी रखेगा। आपको बता दें कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में तनाव का माहौल है और अब तक हुई हिंसा में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही साथ सैंकड़ों लोग घायल हैं।

यूएन सेक्रेटरी जनरल बान की मून के डिप्टी स्पोक्सपर्सन फरहान हक ने बताया है कि यूएन लगातार भारत और पाकिस्तान को संदेश देता आया है कि दोनों पक्षों को कश्मीर मुद्दे पर साथ आकर काम करना होगा। अब यूएन यूएन मिलिट्री ऑब्जर्वर्स ग्रुप भारत और पाकिस्तान पर नजर रखेगा। साथ ही दूसरी संस्थाएं कश्मीर के हालातों की निगरानी करेंगी।
यहां यह बात गौर करने वाली है कि हक ने यह बात पाकिस्तान के एक जर्नलिस्ट की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या यूएन का कोई प्लान है कि कश्मीर में सुरक्षाबलों की ओर से जारी पैलेट गन का प्रयोग बैन किया जाए, इस पर हक ने कहा इस पर उनके पास कुछ भी कहने को नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications