यूएन एजेंसी ने कहा-यूक्रेन में परमाणु संयंत्र पर रूसी हमले से विकिरण स्राव नहीं
कीव, 04 मार्च: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि यूक्रेन में हमले के शिकार हुए परमाणु संयंत्र से विकिरण स्राव नहीं हुआ है। जिसे गुरुवार को रूसी सेना ने निशाना बनाया था। हालांकि, रूस की गोलाबारी से छह परमाणु रिएक्टर सुरक्षित हैं। वहीं यूक्रेनी राज्य परमाणु कंपनी ने कहा है कि जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस की ओर से किए गए मिसाइल अटैक में 3 यूक्रेनी सैनिक मारे गए, वहीं 2 सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं।

संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी का कहना है कि यूक्रेन के जिस परमाणु संयंत्र को रूस ने निशाना बनाया था, वहां से कोई परमाणु विकिरण नहीं निकल रहा है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक ने कहा कि जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट साइट पर एक इमारत पर बम हमले के बाद यूएन एटॉमिक एजेंसी यूक्रेनी परमाणु नियामक और परमाणु संयंत्र के संपर्क में है।
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि यूक्रेनी के जपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर एक रूसी मिसाइल से हमला किया गया था, लेकिन यह मिसाइल जिस इमारत पर गिरी थी, वह परमाणु रिएक्टर का हिस्सा नहीं था। पहले की रिपोर्टों में इस बात पर विवाद था कि आग से संयंत्र का कौन सा हिस्सा प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट के ऑपरेटर्स और रेगुलेटर्स का कहना है कि स्थिति बेहद तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
Recommended Video
राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि कि परमाणु संयंत्र का सिर्फ एक रिएक्टर करीब 60 फीसदी क्षमता के साथ चल रहा है। न्यूक्लियर पावर प्लांट साइट पर एक इमारत में आग लग गई थी जो बुझ गई है। वहीं कीव में संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास ने ट्वीट किया, परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करना एक युद्ध अपराध है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर पुतिन की गोलाबारी उसके आतंक के शासन को एक कदम आगे ले जाती है।
परमाणु संयंत्र पर रूस की गोलीबारी पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने जापानी पीएम के साथ बातचीत की। जेलेंस्की ने जापान के प्रधानमंत्री को जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के कब्जे और न्यूक्लियर रेडिएशन के खतरे के बारे में जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा कि हम दोनों वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरों की गंभीरता पर सहमत हैं।












Click it and Unblock the Notifications