रूसी टैंक में मजे कर रहे यूक्रेन के लोग, खेत में निकले घूमने, ले रहे सेल्फी बना रहे वीडियो
कीव, 04 मार्च। रूस की सेना ने जिस तरह से यूक्रेन के कई शहरों में धावा बोला है, उसका यूक्रेन की सेना और आम नागरिक डटकर मुकाबला कर रहे हैं। कई जगहों पर रूसी सैनिकों का सामन यूक्रेन के नागरिकों से भी हुआ जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमे यूक्रेन के नागरिक रूसी टैंक की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। ये लोग रूसी टैंक पर बैठकर मस्ती करते दिख रहे हैं, यूक्रेनी नागरिकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रूसी टैंक पर मजे करते यूक्रेनी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के खारकीव में यह वीडियो शूट किया गया है। जिसमे कुछ नागरिक रूसी टैंक को बर्फ से जमे खेत में चलाते हुए नजर आ रहे हैं। ये लोग वीडियो में खुशी से चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं, वह कहते हैं यूक्रेन की तारीफ करते हैं। एक व्यक्ति टी-80 बीवीएम टैंक पर सवार होकर खुशी में कहता है हमने कर दिखाया। जबकि बाकी के दोस्त टैंक पर बैठे हंसते हुए खुशी का इजहार कर रहे हैं।
सड़क पर ही छोड़ दे रहे हैं टैंक
बता दें कि पिछले महीने रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इसे बाद इस तरह के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमे देखा जा सकता है कि रूसी सैनिक अपने टैंकों को छोड़कर चले गए हैं। यूक्रेन का दावा है कि ये वो टैंक हैं जिन्हें रूसी सैनिक लेकर आए थे, लेकिन जब उन्हें बंधक बना लिया गया तो ये टैंक सड़क पर ही रह गए। कुछ टैंक ऐसे भी हैं जिन्हें रूसी सैनिक रास्ते में ही छोड़कर भाग गए।

7000 रूसी सैनिक मरे
इस तरह की भी कई रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमे कहा जा रहा है कि रूसी सैनिकों का हौसला पस्त हो गया है और वह बिना लड़े ही यूक्रेन के सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मिलिट्री एडवाइजर ने बताया कि 7000 से अधिक रूसी सैनिक अभी तक इस हमले में मारे जा चुके हैं, जबकि सैकड़ों को युद्ध बंदी बनाया गया है, इसमे कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

रूस को भारी नुकसान का दावा
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने रूस के 14 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, 8 हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। रूस को अभी तक 102 टैंक, 536 सैन्य वाहन, 15 भारी मशीन गन और एक बीयूके मिसाइल का नुकसान हुआ है। मिलिट्री एक्सपर्ट ने दावा किया है कि इस हमले में रूस को भारी नुकसान हुआ है, वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दाव किया है सबकुछ प्लान के अनुसार ही चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications