जंग के बीच भी दिल में जिंदा है प्यार, भारत आकर जीवन बसाना चाहता है ये यूक्रेनी सैनिक, सीने पर वेद मंत्र...

एक तरफ रूसी सैनिक की ख्वाहिश भारत में आकर शादी रचाने की है, तो दूसरी तरफ यूक्रेन की 9 साल की एक बच्ची ऐसी भी है, जिसने युद्ध में अपनी मां को खो दिया है।

कीव, अप्रैल 11: यूक्रेन में युद्ध के बीच कई प्रेम कहानियां सामने आ रही हैं। करीब 4 करोड़ 30 लाख लोगों के देश पर रूसी बम और गोले बरस रह हैं, लेकिन, अभी भी इनके हौसले पस्त नहीं हुए हैं और युद्धग्रस्त देश में प्रेम के फूल अभी भी खिल रहे हैं। जंग लड़ते यूक्रेनियन सैनिक अभी भी नई जिंदगी बसाने का सपना अपने दिल में पाले हुए हैं।

भारत में शादी करने की ख्वाहिश

भारत में शादी करने की ख्वाहिश

जंग में रूसियों से दो-दो हाथ करने वाला एक सैनिक भारत से संबंध होने की वजह से अपनी प्रेमिका से भारत आकर शादी करना चाहता है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनियन सैनिक अपनी प्रेमिका के साथ भारत आकर भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी रचाना चाहता है। सैनिक के दिल में भारत को लेकर इतना प्यार है, कि उसने अपने गले और छाती पर वैदिक मंत्रों का टैटू बनवा रखा है।

यूक्रेन की दर्दनाक स्थिति

यूक्रेन में रूसी हमलों में कमी भले ही आई हो, लेकिन रूसी बम बारूद ने देश को छलनी कर दिया है और हजारों लोग रूसी हमले में मारे गये हैं। वहीं, युद्घ के बाद यूक्रेन ने रूस से सभी तरह के संबंध तोड़ लिए हैं और सभी व्यापारिक संबंधों को पूरी तरह से खत्म कर दिया। अभी तक रूस और यूक्रेन के बीच करीब 6 अरब डॉलर का कारोबार था। यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि, रूस के साथ उसने सभी तरह से व्यापारिक और राजनीतिक संबंधों को खत्म कर दिए हैं। फेसबुक पेज यूक्रेन ने कहा है कि, अब कोई भी उत्पाद वो रूस से नहीं खरीदेगा।

यूक्रेनी लड़की का भावुक खत

यूक्रेनी लड़की का भावुक खत

एक तरफ रूसी सैनिक की ख्वाहिश भारत में आकर शादी रचाने की है, तो दूसरी तरफ यूक्रेन की 9 साल की एक बच्ची ऐसी भी है, जिसने युद्ध में अपनी मां को खो दिया है। यूक्रेन युद्ध में हजारों लोग मारे गये हैं। रूसी बम धमाके ने हजारों लोगों को अनाथ कर दिया है और उन्हीं अनाथों में 9 साल की एक बच्ची भी है, जिसने लड़ाई में अपनी मां को मरते देखा है। 9 साल की बच्ची ने अपनी मां को लिखी चिट्ठी में उनसे वादा किया है, कि वो एक अच्छी लड़की बनने की पूरी कोशिश करेगी, ताकि वो दोनों फिर से स्वर्ग में मिल सकें। यूक्रेनी लड़की का ये खत यूक्रेन के आंतरिक मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसमें लिखे गये शब्द... रूलाने के लिए काफी हैं। बच्ची का खत बताने के लिए काफी है, कि लड़ाई सिर्फ सांसें नहीं छीनती हैं, लड़ाई... जीने की आस भी छीन लेती है।

बोरोड्यांका में मारी गई बच्ची की मां

जानकारी के मुताबिक, 9 साल की बच्ची गलिया की मां यूक्रेनी शहर बोरोड्यांका में रूसी हमले में मारी गई है और बच्ची ने अपनी मां को याद करते हुए भावुक खत लिखे है। द न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, छोटी लड़की की मां की कार पर हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई। 9 साल की बच्ची ने अपनी डायरी में अपनी मां के लिए खत लिखा है, जिसमें लड़की ने लिखा है, 'मम्मा... यह पत्र आपके लिए 8 मार्च को उपहार है। मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ 9 सालों के लिए थैंक्यू'। लड़की ने आगे लिखा है, 'मैं अपने बचपन के लिए आपका बहुत आभारी हूं। आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं। मैं आपको कभी नहीं भूलूंगी। मैं चाहती हूं कि आप ऊपर खुश रहें। मेरी इच्छा है कि, तुम स्वर्ग जाओ। हम स्वर्ग में मिलेंगे। मैं स्वर्ग जाने के लिए एक अच्छी लड़की बनने की पूरी कोशिश करूंगी। बहुत प्यार, आपकी गलिया"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+