यूक्रेनी स्नाइपर ने 3.8 किमी दूर से एक शॉट में रूसी सैनिक का किया काम-तमाम, कारनामे से रूस में फैली सनसनी

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगभग 2 सालों से चल रही है। इजराइल-हमास युद्ध के बीच अब इस जंग की दुनिया में कम ही चर्चा होती है। लेकिन अचानक से रूस-यूक्रेन युद्ध में हुी एक घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। यूक्रेन के एक स्नाइपर ने घात लगाकर बैठे रूसी सैनिक को 3.8 किमी दूर से खोजकर उसे मार गिराया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये World Record of Longest Kill (सबसे ज्यादा दूरी से किसी को गोली मारने का रिकॉर्ड) है। यक्रेन की सुरक्षा सेवा टीम के एक शार्पशूटर ने यह कारनामा कर दिखाया है। कहा जा रहा है कि यूक्रेनी सैनिक के सिर्फ 1 शॉट में ही रूसी सैनिक वहीं ढेर हो गया।

World Record of Longest Kill

ये एक ऐसा कारनामा है जिसकी चर्चा, सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने वालों के बीच खूब हो रही है। कीव की सुरक्षा सेवा ने यूक्रेनी मीडिया को बताया है कि यह उपलब्धि पिछले विश्व रिकॉर्ड से लगभग 260 मीटर आगे है।

यूक्रेन के आधिकरिक बयान में कहा गया है कि SBU के स्नाइपर ने वैश्विक स्नापिंग में अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक नया बेंचमार्क कायम किया है। दुनिया में उनके स्नाइपर जैसा कोई भी नहीं है।

सेना ने स्नाईपर का नाम लिए बिना कहा कि यह निशाना जिस बंदूक से लगाया गया है, वह बंदूक यूक्रेन में ही बनी है। उसे द लॉर्ड ऑफ होराइजन या होराइजन लॉर्ड कहा जाता है। इसके पहले का रिकॉर्ड 3.54 किमी का था।

मई 2017 में कनाडा के ज्वाइंट टास्क फोर्स ने 3,540 मीटर का शूट करके इराक में एक आतंकी को मार गिराया था। उस वक्त ये एक नया रिकॉर्ड बना था।

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई स्नापर का नाम है। उसने अप्रैल 2012 में अफगानिस्तान युद्ध के समय 2,815 मीटर शूट किया था।

चौथे नंबर पर फिर यूक्रेनी का ही नाम है। यूक्रेनी नेशनल गार्ड के एक स्नाइपर ने 2022 नवंबर में 2,710 मीटर दूर से शूट कर एक रूसी सैनिक को मार गिराया था।

जबकि, पांचवें नंबर पर ब्रिटिश स्नाइपर क्रेग हैरिसन है। हैरिसन ने नवंबर 2009 में 2,475 मीटर शूट करके एक तालिबानी लड़ाके को मार गिराया था। उस वक्त ये एक विश्वरिकॉर्ड था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+