Russia Ukraine crisis: शी जिनपिंग से मिल सकते हैं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, जानिए क्या है प्लान?

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा है कि वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि बैठक कब और कहां होगी।

Zelensky planning to meet Xi Jinping

Image: File

Zelensky planning to meet Xi Jinping: रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल से अधिक हो गए हैं। एक साल पहले जब ये युद्ध शुरू हुआ था तब किसी को अंदाजा नहीं था कि ये जंग इतने लंबे वक्त तक चलेगी। अब एक साल बीत जाने के बावजूद भी किसी को अंदाजा नहीं है कि ये जंग कब खत्म होगी! अभी भी यूक्रेनी लड़ाके मैदान में रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा है कि वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने की योजना बना रहे हैं।

चीन ने शांति वार्ता का आह्वान किया

चीन ने शांति वार्ता का आह्वान किया

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने कहा, "मैं शी जिनपिंग से मिलने की योजना बना रहा हूं।" अमेरिकी मीडिया के मुताबिक चीन ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता का आह्वान किया है। हालांकि अमेरिकी मीडिया के मुताबिक जेलेंस्की ने पुतिन संग बातचीत करने से इनकार कर दिया है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि बैठक कब और कहां होगी। इस बीच चीन ने 12 सूत्री प्रस्ताव के हिस्से के रूप में रूस-यूक्रेन युद्ध में संघर्षविराम करने और शांति वार्ता शुरू करने का आह्वान किया है।

क्या है 12 सूत्री प्रस्ताव?

क्या है 12 सूत्री प्रस्ताव?

यह एक साल में पहली बार है जब चीन ने शांति वार्ता का आह्वान किया है। इस आह्वान का यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने स्वागत किया है। इस 12 सूत्री प्रस्ताव में चीन ने युद्ध को रोकने की दिशा में एक योजना पेश किया है, जिसमें रूस पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों को खत्म करने, परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा की सुनिश्चित करने के उपाय, नागरिकों की निकासी के लिए मानवीय गलियारों की स्थापना और अनाज के निर्यात में आने वाले संकटों को हटाने और अनाज की सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का भी आग्रह किया गया है।

रूस को हथियार दे रहा चीन?

रूस को हथियार दे रहा चीन?

इससे पहले जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा था कि यह युद्ध और भी विनाशकारी हो सकता है और यूक्रेनी सेना इससे निपटेगी। उधर, रूस ने दोनबास के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र के सभी हिस्सों पर कब्जा करने के लिए अपना अभियान और तेज करते हुए लगातार गोलाबारी कर रहा है। विशेषज्ञों ने भी चेताया कि यह युद्ध अभी वर्षों तक खिंच सकता है। अमेरिका ने कहा है कि चीन रूस को हथियारों की मदद पहुंचाने वाला है, जिससे पुतिन की सेना यूक्रेन पर और ज्यादा आक्रामक हो जाएगी।

जेलेंस्की ने चीन को दी चेतावनी

जेलेंस्की ने चीन को दी चेतावनी

जेलेंस्की ने चीन को रूस को और हथियार न देने की चेतावनी की है। उन्होंने कहा, "मैं यह मानना चाहता हूं कि चीन रूस को हथियार नहीं देगा और मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।" जेलेंस्की ने कहा कि अगर चीन, रूस को हथियार देता है तो इससे तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो सकता है। हालांकि चीन लगातार रूस को हथियार देने की बात का खंडन करता रहा है, लेकिन हाल में इस बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का शक गहरा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+