यूक्रेनी राष्ट्रपति ने की रूस को UNSC से बाहर करने की मांग, कहा- बच्चों के सामने महिलाओं का हो रहा रेप
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: रूस से विवाद के शुरुआती चरण में कई देशों ने यूक्रेन की मदद का आश्वासन दिया था, लेकिन युद्ध शुरू होते ही सभी पीछे हट गए। जिस वजह से यूक्रेन पूरी तरह से तबाह होने की कगार पर पहुंच गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगातार सभी देशों से मदद मांग रहे हैं। अब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से रूस के ऊपर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही वो चाहते हैं कि रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से निष्कासित किया जाए।

राष्ट्रपति वोलोदिमीरु ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला जारी है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र को रूसी अपराधों के लिए जवाबदेही मांगनी चाहिए। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से भी रूस को निष्कासित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है। इसकी प्रणाली में तत्काल सुधार किया जाना चाहिए। साथ ही सुरक्षा परिषद में सभी क्षेत्रों का उचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए और रूसी सेना को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने नरसंहार पर कहा कि बुचा नागरिकों को टैंकों से कुचल दिया गया, महिलाओं का उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया और उन्हें मार डाला गया। बुका में रूसी सेना ने जो किया वो क्रूरता है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सचमुच उल्लंघन किया गया है।
बाइडेन ने भी किया था हमला
वहीं सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने बुचा नरसंहार का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने पुतिन को वॉर क्रिमिनल कहा, तो मेरी आलोचना हुई, लेकिन वो वास्तव में वॉर क्रिमिनल हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार की सप्लाई जारी रखेगा। इसके अलावा रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications