VIDEO: जंग के बीच यूक्रेनी किसान का गजब कारनामा, ट्रैक्टर में बांधकर चोरी कर ले गया रूसी टैंक

नई दिल्ली, 28 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। जिसमें अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। यूक्रेन के सैनिक भी रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे। जिस वजह से उनके बहुत से टैंक, वाहन, जहाजों को नुकसान पहुंचा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान अपने ट्रैक्टर से खींचकर टैंक को ले जा रहा। हालांकि अभी तक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। (वीडियो-नीचे)

ब्रिटिश सांसद ने पोस्ट किया वीडियो

ब्रिटिश सांसद ने पोस्ट किया वीडियो

पूर्व सैन्य अधिकारी और ब्रिटेन के सांसद जॉनी मर्सर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक किसान ट्रैक्टर के जरिए रूसी टैंक को खींचकर ले जा रहा है, जबकि उसके पीछे एक शख्स दौड़ता हुआ नजर आ रहा। इस वीडियो के साथ सांसद ने लिखा कि ये कोई एक्सपर्ट नहीं है, लेकिन किसी देश पर आक्रमण विशेष रूप से अच्छा नहीं लगता है। यूक्रेनी ट्रैक्टर ने रूसी एपीसी को चुरा लिया।

लोगों ने उड़ाया रूस का मजाक

लोगों ने उड़ाया रूस का मजाक

ये घटना कब और कहां की है, ये किसी को नहीं पता, लेकिन वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर कर लोग रूस के मजे भी ले रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि किसान चाहे जहां को हो, वो बहुत चालाक होता है। अब देखिए रूसियों के सामने से किसान ट्रैक्टर की मदद से टैंक ही चुरा ले गया।

सबसे बड़े विमान को रूस ने उड़ाया

सबसे बड़े विमान को रूस ने उड़ाया

यूक्रेन ने कहा कि लंबाई के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान को रूस ने राजधानी कीव के पास गोस्टोमेल हवाईअड्डे पर गोले दागकर उड़ा दिया। विश्व के सबसे बड़े मालवाहक विमान एंटोनोव-225 मिरिया को यूक्रेन में ही बनाया गया था और इसके नाम का मतलब 'सपना' होता है। यूक्रेन का दावा है कि इसकी मरम्मत में कम से कम तीन अरब डॉलर का खर्च आएगा।

न्यूक्लियर फोर्स हाईअलर्ट पर

न्यूक्लियर फोर्स हाईअलर्ट पर

आपको बता दें कि रूस ने अपने न्यूक्लियर फोर्स को हाईअलर्ट पर रखा है। बुधवार को परमाणु निगरानी एजेंसी की बैठक होगी, जिसमें 35 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। रूस के इस कदम ने तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका को और ज्यादा बढ़ा दिया। हालांकि दोनों देश धीरे-धीरे बातचीत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+