यूक्रेन की जासूसी एजेंसी के प्रमुख की पत्नी को दिया गया हेवी मेटल जहर, क्या रूस ने रची खौफनाक साजिश?

Ukraine Spy Chief's Wife Poisoned: यूक्रेन के शीर्ष जासूस प्रमुख की पत्नी को हेवी मेटल जहर देकर मारने की कोशिश की गई है, हालांकि उनकी जान बचा ली गई है और अस्पताल में उनका इलाज अभी भी चल रहा है। देश की सैन्य खुफिया एजेंसी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, कि "हेवी मेटल" से युक्त भोजन खाने के बाद उनकी स्थिति खराब हो गई थी।

मारियाना बुडानोवा, यूक्रेन के शीर्ष जासूस किरिलो बुडानोव की पत्नी हैं, जो यूक्रेन की GUR सैन्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, कि कथित जहर उन्हें कब दिया गया। लेकिन, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ukraine Spy Chiefs Wife Poisoned

यूक्रेन खुफिया एजेंसी के प्रमुख को जहर

यूक्रेनी खुफिया एजेंसी GUR के प्रवक्ता एंड्री युसोव ने कहा, कि "हां, मैं जानकारी की पुष्टि कर सकता हूं। दुर्भाग्य से, यह सच है।" प्रवक्ता एंड्री युसोव ने यूक्रेनी मीडिया में रिपोर्टों के बाद रॉयटर्स को इसकी जानकारी दी है। वहीं, ऐसा दावा किया गया है, कि कई अन्य GUR अधिकारी भी जहर दिए जाने के बाद बीमार हो गए हैं।

समाचार वेबसाइट बेबेल ने कहा है, कि बुडानोवा "लंबे समय से अपने स्वास्थ्य में गिरावट" से पीड़ित थी। एजेंसी के सूत्रों ने कहा, कि "सामान्य नागरिक या सैन्य जीवन" में नहीं पाई जाने वाली भारी धातुओं की पहचान की गई है। एक अधिकारी ने कहा है, कि "एक मकसद के साथ ऐसा किया गया है।"

आपको बता दें, कि यूक्रेनी जासूसी एजेंसी के प्रमुख बुडानोव को एक शातिर जासूस माना जाता है, लिहाजा उन्हें क्रेमलिन में बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जाता है। बुडानोव ने कई रूसी खुफिया चालों को डिकोड किया है और उन्होंने रूस के खिलाफ कई सफल अभियानों को अंजाम दिया है। उनके कई अभियान रूस के अंदर भी शामिसल रहे हैं, लिहाजा उनकी कई बार हत्या की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन हर बार वो बचने में कामयाब रहे है।

यूक्रेन के शीर्ष नेताओं के बीच रूस की पहुंच?

बुडानोव अकसर मॉस्को को परेशान करते रहते हैं और वो अकसर रूस को ट्रोल भी करते रहते हैं। उन्होंने पिछले दिनों पत्रकारों को टूटे हुए सोवियत संघ का एक नक्शा दिया था, जिससे रूस बौखला गया था।

हालांकि, बुडानोव की पत्नी को जहर दिए जाने को लेकर, खुफिया एजेंसी जीयूआर ने कथित साजिश का कोई और विवरण नहीं दिया है। न ही यह अनुमान लगाया गया है, कि इसे किसने अंजाम दिया होगा। माना जाता है, कि बुडानोवा, एक मनोवैज्ञानिक और कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को की सहयोगी हैं, जो अपने पति के साथ उनके किलेदार मुख्यालय में रहती हैं।

अगस्त में बुडानोव ने कहा था, कि वह सुरक्षा कारणों से लगातार अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। यदि जहर की पुष्टि हो जाती है, तो यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन और पिछले साल के पूर्ण पैमाने पर रूसी आक्रमण के बाद से यूक्रेनी नेतृत्व परिवार के सदस्य की हत्या का सबसे हाई-प्रोफाइल कोशिश मानी जाएगी।

अगर जहर दिए जाने की पुष्टि होती है, तो इससे यह भी पता चलता है, कि मॉस्को के पास यूक्रेन के अंदर काफी हाई प्रोफाइल जासूस हैं। यूक्रेन्स्काया प्रावदा के अनुसार, बुडानोवा अच्छी प्रगति कर रहा था। एक सूत्र ने अखबार को बताया, "वह अब बेहतर कर रही हैं और उनका इलाज पहले चरण से गुजर चुका है।"

उन्होंने आगे कहा: "बुदानोव की पत्नी काफी पतली और हल्की है, और इसलिए उनमें लक्षण जल्दी विकसित हो गए। कई अन्य कर्मचारियों को भी जहर दिया गया था। और उनका भी इलाज चल रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+