पुतिन से बात कर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दी जानकारी, इस शर्त पर यूक्रेन से समाधान को हैं तैयार

पुतिन से बात करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दी जानकारी, इस बात पर यूक्रेन से समाधान को हैं तैयार

नई दिल्ली, 28 फरवरी: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक अहम जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने बताया है कि सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बातचीत हुई है। रूस के राष्ट्रपति ने इमैनुएल मैक्रों से कहा है कि यूक्रेन समस्या का समाधान संभव हो सकता है कि अगर रूस के सुरक्षा हितों पर विचार किया जाए।

यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए तैयार

यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए तैयार

पुतिन ने मैक्रों से कहा कि रूस यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए तैयार है और इसके अच्छे परिणाम की भी उम्मीद करते हैं। साथ ही पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन विवाद का समाधान तभी निकलेगा जब रूर की सुरक्षा चिंताओं पर विचार किया जाएगा।

यूक्रेन पर कई दबाव डाल रहे हैं पुतिन

यूक्रेन पर कई दबाव डाल रहे हैं पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने काफी दिनों तक यूक्रेन पर हमले की योजना से इनकार करने के बाद बीते हफ्ते गुरुवार को उन्होंने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का एलान कर दिया था। जिसके बाद रूसी फौजें यूक्रेन में घुस गई हैं और बीते चार दिनों से यूक्रेन हमले का सामना कर रहा है। बता दें कि रूस लंबे समय से यूरोपीय संगठनों खासकर नाटो के साथ यूक्रेन के जुड़ाव का विरोध करता रहा है। इसके अलावा भी उसकी कई मांगे हैं, जिनपर वो यूक्रेन की सहमति चाहता है। कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन को लेकर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। जिससे रूस की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

बेलारूस में भी आज हुई है बैठक

बेलारूस में भी आज हुई है बैठक

सोमवार को बेलारूस में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल ने आपस में बातचीत की है। जानकारी के मुताबिक बैठक में यूक्रेन ने तुरंत युद्धविराम की मांग उठाई है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक ही पहुंच गई हैं। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+