भारत पहुंची यूक्रेनी मंत्री, कहा- सच्चे विश्वगुरु के पास एकमात्र सही विकल्प, यूक्रेन का करें सपोर्ट

एमिन दझापरोवा का भारत दौरा सोमवार से शुरू हो रहा है और ये दौरा चार दिनों तक चलेगा। भारत दौरे के दौरान एमिन दझापरोवा, भारत की संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री से मुलाकात करेंगी।

Ukraine Minister in India

यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन दझापरोवा सोमवार को भारत पहुंच गई हैं। राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के बाद उप विदेश मंत्री दझापरोवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। हम बिना किसी वजह के युद्ध से पीड़ित हैं।

यूक्रेनी उप विदेश मंत्री ने कहा कि जैसा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ये युद्ध का वक्त नहीं है, हम उस बयान का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हम आक्रामक देशों से घिरे हुए हैं।

यूक्रेन की नेता ने कहा कि जब हम सिर्फ रूस पर निर्भर थे, तो उन्होंने हमारा गलत इस्तेमाल किया। यूक्रेनी उप विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को अपने ऊर्जा संसाधनों, सैन्य अनुबंधों और राजनीतिक बातचीत में व्यावहारिक होना चाहिए। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यह किसी यूक्रेनी नेता का पहला भारत दौरा है।

भारत पहुंचने के बाद उप विदेश मंत्री एमिन दझापरोवा ने ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने भारत आने पर खुशी जताते हुए कहा था कि संतों और गुरुओं को जन्म देने वाली भूमि की यात्रा करके खुशी हुई। आज भारत विश्वगुरु, गोल्बल टीचर और मध्यस्थ बनना चाहता है। ऐसे में सच्चे विश्वगुरु के पास यूक्रेन का समर्थन करना ही एकमात्र विकल्प है।

यूक्रेन की उप विदेशमंत्री एमिन दझापरोवाचार दिवसीय दौरे पर भारत आई हैं। इस दौरान वो भारत सरकार के साथ यूक्रेन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करेंगी। जानकारी के मुताबिक एमिन एमिन दझापरोवा के भारत दौरे का मकसद रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में भारत का यूक्रेन के लिए समर्थन हासिल करना है।

बता दें, रूस-यूक्रेन जंग को लेकर भारत का रुख हमेशा से निष्पक्ष रुख रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि यूक्रेन की मंत्री अपना पक्ष रखखर भारत का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+