Ukraine-Russia War: यूक्रेन की इमारतों नजर आ रहे रहस्यमयी निशान! क्या हैं इनके मायने?
Ukraine-Russia War: यूक्रेन की इमारतों नजर आ रहे रहस्यमयी निशान! क्या हैं इनके मायने?
नई दिल्ली, 1 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। रूस अब तेजी के साथ यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इमारतें, सरकारी बिल्डिंग, टीवी टावर, सैन्य ठिकानों पर रूसी मिसाइलों का हमला जारी है। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है। युद्ध की मार्मिक तस्वीरों को देख लोग भावुक हो रहे हैं तो वहीं युद्ध के कारण यूक्रेन के लोग काफी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लोग पिछले कई दिनों से बंकरों में जिंदगी गुजार रहे हैं। खाने-पीने की समस्या हो रही है। लोगों की जानें जा रही है। लोग बेघर हो रहे हैं, लोगों को अपना देश छोड़कर जाना पड़ रहा है। ये युद्ध भयानक रूप लेता जा रहा है तो वहीं इसमें रहस्यमयी अलग-अलग तरह के निशान भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

यूक्रेन की इमारतों पर रहस्यमयी निशान
युद्ध के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इन तस्वीरों में कुछ ऐसी फोटोज हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। यूक्रेन की इमारतों पर बनें निशान लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। यूक्रेन की कई इमारतों पर X निशान बनें हुए हैं। बिल्डिंग की छतों पर, दीवालों पर X निशान बनें हुए हैं, जिसके बारे में लोगों को बहुत कुछ नहीं पता हैं, लेकिन इन निशानों के कारण लोगों के मन में डर का माहौल है।

क्या है X निशान का मतलब
ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें यूक्रेन की इमारतों, घरों, सरकारी बिल्डिंगों की छतों पर गोले के बीच में X निशान बना हुआ है। क्रॉस का निशान क्यों बना है इस बारे में किसी को अंदाजा नहीं है, लेकिन डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि जिन इमारतों पर क्रॉस का निशान बना हुआ है, रूसी सेना उन इमारतों को एयरस्ट्राइक के दौरान निशान बना सकती है। कहा जा रहा है कि एयर स्ट्राइक के लिए रूस ने कुछ इमारतों को टागरेट किया है, जिनपर ये क्रॉस के निशान बनाए गए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के लोगों को X निशान बने इमारतों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। रूसी सेना इन निशानों का इस्तेमाल टागरेट लोकेशन के लिए कर रही है।

इस निशान से दूर रहे लोग
यूक्रेन के लोगों को सलाह दी जा रही है कि वो इस निशान पर नजर बना कर रखें। उन्हें जैसे ही किसी इमारत, घर या सरकारी भवन या पब्लिक प्लेस जैसी जगहों पर X का निसान बना देखें वो उससे दूरी बना लें। लोगों का कहना है कि ये निशान रूसी सेना अपने टागरेट के लिए कर रही है। कीव की कई इमारतों पर ऐसे निशान देखने को मिल रहे हैं। लाल और नारंगी रंगों से इन निशानों को बनाया गया है। अधिकारियों ने ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को अपनी छतों को चेक करते रहने को कहा है और जैसे ही उन्हें ऐसा कोई निशान दिखाई दें, उस जगह को फौरन खाली करने का आदेश दिया है।

सीरिया में भी इसी तरह के निशान दिखे थे
कीव की इमारतों पर बने कुछ निशान तो यूवी लाइट में भी देखे जा सकते हैं। दरअसल, रूस ने इसी तरह के तरीके का इस्तेमाल सीरिया में भी किया था। आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले तेज होते जा रहे हैं। कीव, खार्किव, जाइटॉमिर, जापोरिज्जिया और चेर्निहाइव शहरों के बाद अब कीव और खारकीव पर रूसी सेना ने हमला बोल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications