Ukraine Crisis: रिपोर्टर के बाद अमेरिकी फॉक्स न्यूज चैनल के कैमरामैन की मौत
कीव, 15 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को मंगलवार को 20वां दिन हो गया है। ऐसे में अभी तक किसी भी तरह से शांति की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है, क्योंकि दोनों देशों के बीच अब तक तीन बार सुलह के लिए वार्ता हुई, लेकिन तीनों ही बेनतीजा साबित हुई। दूसरी तरफ रूस लगातार आक्रामक तेवर अपना रहा है। यूक्रेन के कई शहरों को रूसी मिसाइलों ने बर्बाद कर दिया है। अब खबर आ रही है कि युद्ध के बीच यूक्रेन में फॉक्स न्यूज के कैमरामैन की मौत हो गई है।

इससे दो दिन पहले यानी 13 मार्च को अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की यूक्रेन के इरपिन में गोली लगने से मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास से न्यूयॉर्क टाइम्स का पहचान पत्र भी था। वहीं अब इस जंग में एक और मीडियापर्सन की बलि चढ़ गई है।
Recommended Video
अमेरिकी फॉक्स नेटवर्क का हवाला देते हुए न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि कैमरामैन पियरे जक्रजेव्स्की की मौत यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाके में उस वक्त हुई, जब वो रिपोर्टर बेंजामिन हाल के साथ रिपोर्टिंग कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान उनकी गाड़ी तभी एक विस्फोट की आग की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
वहीं जानकारी के मुताबिक इस हमले में रिपोर्टर बेंजामिन हॉल भी जख्मी हुए हैं, जिनको एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इधर, फॉक्स नेटवर्क ने कैमरापर्सन की मौत पर दुख जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications