यूक्रेन पर हमले को लेकर NATO सहयोगियों से मिले बाइडेन, क्या पुतिन के खिलाफ एक्शन की तैयारी?

ब्रसेल्स, 24 मार्च। यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर चर्चा करने के लिए नाटो देशों की बैठक बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हो रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी पहुंचे हैं।

NATO

नाटो से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक पुतिन के यूक्रेन पर हमले के परिणामों को लेकर हो रही है। साथ ही इसमें चीन की भूमिका पर भी चर्चा होगी और नाटो के प्रतिरोध और रक्षा को मजबूत करने के लिए अगले कदम का निर्णय लिया जाएगा। नाटो देशों की बैठक में रूसी हमले का प्रतिरोध कर रहे यूक्रेन को सहायता पहुंचाने को लेकर भी फैसला हो सकता है।

पुतिन को कड़ा संदेश देने की कोशिश
बाइडेन की इस बैठक में पहुंचने से इस पर पूरी दुनिया की नजर है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए नाटो रूसी राष्ट्रपति को कड़ा संदेश देने की कोशिश में है कि पुतिन की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी।

इस बैठक में जो फैसले हो सकते हैं उनमें बुल्गारिया, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया में चार नए नाटो युद्ध समूह घोषित करना, सभी डोमेन (भूमि, समुद्र, वायु, अंतरिक्ष और साइबर स्पेस) में नाटो की स्थिति को मजबूत करना, यूक्रेन को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना और रूस के दबाव से खतरा महसूस कर रहे अन्य भागीदारों के लिए समर्थन बढ़ाना शामिल है।

नाटो देशों की तरफ से यूक्रेन को हथियार देने का फैसला भी हो सकता है। अभी तक की जंग में रूस को मजबूती से मुकाबला कर रहे यूक्रेन को हथियारों की सख्त जरूरत है।

जेलेंस्की ने की अपील
बैठक के पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की नाटो देशों से मदद की अपील कर चुके हैं। अंग्रेजी में जारी एक वीडियो संदेश में यूक्रेनी नेता ने नाटो सदस्यों से 'प्रभावी और असीमित' देने की अपील की है जिसमें यूक्रेनी सेना को हथियार देना भी शामिल है।

जेलेंस्की ने इसके साथ ही दुनिया भर के लोगों से रूसी हमले के खिलाफ सार्वजनिक प्रदर्शन करने की अपील भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+