Ukraine Russia: पुतिन के न्यूक्लियर अटैक के विरोध में यूक्रेनी कर रहे हैं सामूहिक सेक्स पार्टियां, बनाया ग्रुप
Ukraine Russia रूस और यूक्रेन के बीच कई महीनों से चल रहा युद्ध अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु हमले की धमकी ने यूक्रेन समेत पूरे यूरोप में डर का माहौल पैदा कर दिया है। परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी के बीच खबर है कि यूक्रेन में हजारों लोग वाइल्ड सेक्स पार्टी की योजना बना रहे है। इस के लिए लोग ऑनलाइन अपने फोन नंबर साझा कर रहे हैं।

कई जगहों पर हो रही हैं ये पार्टियां
न्यूयॉर्क पोस्ट ने वाइस न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि, टेलीग्राम ग्रुप पर ऑर्गी ऑन शेकेविस्त्सा ऑफिशियल के लिए 15000 से अधिक लोगों ने साइन अप किया है। ये लोग रूस द्वारा परमाणु हमला शुरू करने की स्थिति में एक जगह इकट्ठे होंगे और एक सामूहिक सेक्स पार्टी करेंगे। इस अजीबो-गरीब पार्टी को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

इस इवेंट में शामिल होने के लिए जारी किए गए स्पेशल चिन्ह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी कीव के बाहर एक पहाड़ी पर होने वाले इस इवेंट में भाग लेने वालों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने हाथों को स्पेशल धारियों से सजाएं ताकि यह पता किया जा सके कि वे किन गतिविधियों में रुचि रखते हैं। एनल सेक्स में रुचि रखने वालों को तीन धारियाँ, जबकि ओरल सेक्स पसंद करने वालों को चार धारियाँ बनाने के लिए कहा गया।

इसलिए यूक्रेनी कर रहे हैं ऐसी पार्टियां
एक महिला ने इस ऑर्गी इवेंट को लेकर रेडियो चैनल को बताया कि, यह देश में मौजूद निराशा के विपरीत है। सबसे खराब स्थिति में भी लोग कुछ अच्छा खोजेंगे। लेकिन यह यूक्रेन के लोगों का अति-आशावाद है। वहीं इवेंट में हिस्सा लेने वाले एक अन्य आदमी ने कहा, यह दिखाने का प्रयास है कि जितना अधिक वे हमें डराने की कोशिश करेंगे, उतना ही हम इसे किसी और चीज में बदल देंगे।

रूस के दिखाने के लिए कई जगहों पर हुई पार्टियां
इस टेलीग्राम चैनल ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच होने वाली इस तरह की पार्टियों के अपडेट भी पोस्ट किए हैं। इसमें मुख्य रूप से खेरसॉन में रूसियों को दिखाने के लिए बीडीएसएम जैसी सेक्स पार्टियां हैं। रूसी हमले के सायरन बजने के बाद ग्रुप में में एक शख्स ने लिखा था कि, क्या यह समय है? जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने स्माइली-फेस इमोजी के साथ इसका जवाब दिया।

परमाणु हमले से बचने के लिए लोग खऱीद रहे हैं ये गोलियां
कीव पर बड़े मिसाइल हमले के बाद लोगों में परमाणु अटैक का इतना डर है कि देश छोड़कर जा रहे हैं। कीव में लोग घर छोड़कर बंकर में रहने की तैयारी कर रहे हैं।कीव में अधिकारी एहतियात के तौर पर पहले से ही पोटेशियम आयोडाइड की गोलियाँ दे रहे हैं। कीव सिटी काउंसिल ने कहा है कि ये गोलियां शहर की फार्मेंसीज में भी मिल रही हैं। पोटैशियम आयोडाइड का इस्तेमाल किसी व्यक्ति के थायरॉयड को आयोडीन से सैचुरेट करने के लिए किया जाता है ताकि रेडियोएक्टिव आयोडीन के संपर्क में आने के बाद थायरॉयड ग्लैंड पर उसका असर न हो।












Click it and Unblock the Notifications