सड़कों पर लावारिस पड़ी लाशें...जले रूसी टैंक...जमीन में धंसी मिसाइलें, कुछ ऐसा है यूक्रेन में तबाही का मंजर
कीव, 28 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच रहे युद्ध का आज पांचवा दिन है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं। यूक्रेन में तबाही और डर का माहौल बढ़ता जा रहा है। पहले से ही कई आर्थिक परेशानियों से घिरा यूक्रेन अब अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर में है। रूसी हमलों ने यूक्रेन के कई शहरों को बर्बाद कर दिया है। रूसी सेना लगातार राजधानी कीव पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। युद्ध में भरे ही यूक्रेन रूस के मुकाबले काफी कमजोर हो, लेकिन अभी तक की जंग में यूक्रेन ने रूस का जमकर मुकाबला किया है।

खरकीव में बड़ा हमला
यूक्रेनी सेना और वहां के नागरिक रूस को हर ओर से छका रहे हैं। यूक्रेन में हुई तबाही के कई वीडियो इन दिनों ट्विटर और फेसबुक पर चल रहे हैं। जिनमें साफ तौर पर दिख रहा है कि, इस युद्ध का मंजर कितना भयावह है। हाल ही में यूक्रेन के एक बड़े शहर खरकीव के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें दिख रहा है कि रूसी सेना शहर के अलग अलग हिस्सों में जमकर मिसाइलों से हमले कर रही है।
चारों ओर है तबाही का मंजर
इन मिसाइल हमलों में खरकीव को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। खरकीव में कई इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। इन हमलों में कई लोगों की मौत हुई है। वहीं इस हमलों में रूस को भी भारी नुकसान हुआ है। सामने आ रहे वीडियो में दिख रहा है कि, रूस के कई टैंक सड़कों पर जल रहे हैं। कई टैंकों को रूसी सैनिक खाली छोड़कर भाग गए हैं। इन मिसाइल हमलों में कई इलाके पूरी तरह से खत्म हो गए हैं।
यूक्रेनी लोगों ने बनाए पेट्रोल बम
यूक्रेन के लोगों को देश की रक्षा के लिए मोलोटोव कॉकटेल पेट्रोल बम बनाने की सलाह दी गई है। ये पेट्रोल बम जमीन पर लड़ रही रूसी सेना को काफी नुकसान पहुंचा रही है। इन पेट्रोल बम हमलों में रूसी सैनिकों के कई वाहन नष्ट हो गए हैं। यूक्रेन के निपरो शहर की ये महिलाएं बम बनाने की तैयारी कर रही हैं। इस तरह के बम को यूक्रेन में मोलोटोव कॉकटेल कहते हैं निपरो शहर यूक्रेन के पूर्वी छोर पर पड़ता है। इस शहर के लोग सबसे बुरे हालात के लिए तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications