यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रक्षा मंत्री को बदलने का किया ऐलान
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश के रक्षामंत्री को बदलने का फैसला लिया है। फरवरी 2022 में रूस के हमले के बाद यूक्रेन में यह सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रविवार की रात उन्होंने इस बाबत एक वीडियो जारी करके जानकारी दी है।
देश के नाम संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि वह रक्षामंत्री ओलेक्सी रेनिकोव को इस पद से हटाया जाएगा और उनकी जगह रुस्तम उमेरोव को यह जिम्मेदारी सौंपेंगे।

जेलेंस्की ने कहा कि इस हफ्ते संसद में कुछ बदलाव के प्रस्ताव लाए जाएंगे। मैं इसकी जानकारी देना चाहता हूं। मैंने यूक्रेन के रक्षामंत्री को बदलने का फैसला लिया है। ओलेक्सी रेनिकोव 550 दिनों से लगातार इस यद्ध में शामिल हैं।
मुझे लगता है कि अब मंत्रालय को नई सोच की जरूरत है। इसके साथ ही संवाद के दूसरे माध्यम की भी जरूरत है जोकि सैन्य स्तर के साथ सामाजिक स्तर पर भी जरूरी है। अब रुस्तम उमेरोव यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मुझे उम्मीद है कि संसद उनका समर्थन करेगी।
उमेरोव की बात करें तो वह सितंबर 2022 से स्टेट प्रॉपर्टी फंड का जिम्मा संभाल रहे हैं। उन्होंने युद्ध के समय काफी अहम भूमिका निभाई थी। स्टेट प्रॉपर्टी फंड को बेहतर तरह से संभालने के लिए उनकी प्रशंसा भी हुई थी।
जिस तरह से जेलेंस्की ने रक्षामंत्री को बदलने का फैसला लिया है उसने हर किसी को चौंका दिया है। दुनियाभर के नेता जेलेंस्की के इस फैसले से आश्चर्यचकित हैं। उनके इस फैसले पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत हुई थी। इस युद्ध में ओलेक्सी रेजनिकोव लोकप्रिय शख्सियत के तौर पर उभरे थे। रक्षा मंत्रालय में भ्रष्टाचार के भी मामले सामने आए थे, हालांकि सीधे तौर पर ओलेक्सी का नाम इसमे शामिल नहीं था। लेकिन इसको लेकर उनपर सवाल खड़े हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications