Ukraine Missile Attack : रूस के 400 सैनिकों को मारने का दावा, कब्जे वाले Donetsk में अटैक

यूक्रेन के मिसाइल हमले में 400 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कब्जे वाले Donetsk इलाके में अटैक किया गया है।

Ukraine Missile Attack

Ukraine Missile Attack के कारण सैकड़ों Russian troops के मारे जाने की खबर है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Donetsk प्रांत में अटैक में 400 रूसी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने मिसाइल विस्फोट में मारे गए अपने सैनिकों की संख्या केवल 63 ही स्वीकार की है और यूक्रेन के आंकड़े का विरोध किया है।

मीडिया रिपोर्ट में यूक्रेन का कहना है कि कब्जे वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में मिसाइल हमले में करीब 400 रूसी सैनिक मारे गए हैं। खबरों के मुताबिक हमला मकीवका शहर में एक इमारत पर हमला किया गया। माना जाता था कि यहां रूसी सेना तैनात थी।

रूसी अधिकारियों ने कहा, मिसाइल अटैक के बाद विस्फोट में 63 सैनिक मारे गए। हालांकि, रूस भले ही यूक्रेन के आंकड़े का विरोध कर रहा है, लेकिन किसी भी दावे का सत्यापन नहीं किया जा सका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की राजधानी कीव में रविवार की रात को हवाई हमलों की आवाज़ सुनी गई।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों के आवास वाली एक इमारत पर अमेरिका निर्मित हिमर्स रॉकेट प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए छह रॉकेट दागे। दो रॉकेट को मार गिराया गया।

Recommended Video

      Russia-Ukraine War: Joe Biden से मिले Zelensky तो Vladimir putin ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी*News

      डोनेट्स्क के कब्जे वाले हिस्सों में एक वरिष्ठ रूसी समर्थित अधिकारी डेनियल बेजसोनोव ने पहले कहा था कि मिसाइल नए साल के दिन यानी एक जनवरी की आधी रात के दो मिनट बाद मकीवका में गिरी। "व्यावसायिक स्कूल को बड़ा झटका लगा। कई लोगों की मौत हुई जबकि दर्जनों लोग घायल भी हुए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+