NATO ने बैठक में हिस्सा लेन के लिए यूक्रेन को दिया न्योता, जेलेंस्की के शामिल होने पर संदेह
कीव, 29 मार्च: नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) ने छह और सात अप्रैल को होने वाले अपने शिखर सम्मेलन में यूक्रेन को आमंत्रित किया है। यह शिखर सम्मेलन ब्रसेल्स में आयोजित होगा। इसमें आमंत्रित किए गए अन्य गैर सदस्य देशों में जॉर्जिया, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, जापान और कोरिया गणराज्य शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर जेलेंस्की और पुतिन की मुलाकात की स्थिति अनकूल होती दिख रही हैं।
Recommended Video

इससे पहले आज यूक्रेन ने तुर्की में मंगलवार को रूस के साथ महीने भर से चले आ रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए कई प्रस्ताव रखे, जिसमें नाटो में शामिल होने की अपनी पुरानी महत्वाकांक्षा को छोड़ना भी शामिल है। यूक्रेनी वार्ताकार डेविड अरखामिया ने रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, "हम सुरक्षा गारंटी का एक अंतरराष्ट्रीय तंत्र चाहते हैं जहां गारंटर देश नाटो के अनुच्छेद संख्या पांच के समान तरीके से कार्य करेंगे - और इससे भी अधिक मजबूती से।
क्या है अनुच्छेद 5
यह एक समझौता जो नाटो सदस्य देशों की 'सामूहिक रक्षा' सुनिश्चित करता है। जिसका अर्थ है कि एक सहयोगी पर हमले को सभी सहयोगियों पर हमला माना जाएगा। अनुच्छेद 5, 1949 की नार्थ अटलांटिक संधि या वाशिंगटन संधि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिस पर 1949 में हस्ताक्षर किए गए थे।
अरखामिया ने कहा कि यूक्रेन गारंटर देशों के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य - साथ ही कनाडा, जर्मनी, इज़राइल, इटली, पोलैंड और तुर्की चाहता है। चीन और इज़राइल को छोड़कर वे सभी देश नाटो के सदस्य हैं। अरखामिया ने कहा यूक्रेन तटस्थ स्थिति को स्वीकार करेगा यदि सुरक्षा गारंटी काम करती है । इस तरह की सुरक्षा गारंटी के साथ यूक्रेन तटस्थ हो सकता है, जिसका अर्थ है कि वह नाटो में शामिल होने की अपनी आकांक्षाओं को छोड़ देगा।
वार्ता में शामिल एक अन्य यूक्रेनी वार्ताकार ऑलेक्ज़ेंडर चाली ने कहा कि, यूक्रेन "किसी भी सैन्य-राजनीतिक गठबंधन" में शामिल नहीं होगा। बता दें कि, मास्को ने पिछले महीने देश पर आक्रमण करने के कारणों में से एक वजह नाटो में यूक्रेन को शामिल करने का हवाला दिया था। चाली ने कहा, विदेशी सुरक्षा गारंटी के साथ, यूक्रेन "अपने क्षेत्र में किसी भी विदेशी सैन्य अड्डे की मेजबानी नहीं करेगा। हालांकि यूक्रेन में गारंटर राज्यों के साथ सैन्य अभ्यास किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications