शहरों में घुस रही रूसी सेना को रोकने के लिए यूक्रेन ने बनाया 'गजब' का प्लान, साइन बोर्ड हटाकर लिखी गालियां
कीव, 28 फरवरी: रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला करने की घोषणा की थी, जिसके बाद आज जंग का 5वां दिन चल रहा है। एक तरफ रूस जहां यूक्रेन पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन के हौसले भी बुलंद है। रूस को यूक्रेनी सेना ने राजधानी कीव के बाहर रोक कर रखा हुआ है। इस बीच और शहरों में दाखिल होने वाली रूसी सेना को कंफ्यूज करने के लिए यूक्रेन ने 'मास्टर प्लान' बनाया है। जिससे रूसी हमले की रफ्तार को धीमा किया जा सके।

रूसी सेना को कंफ्यूज करने के लिए प्लान
जब रूस ने यूक्रेन पर युद्ध की घोषणा की और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूकेन पर आक्रमण करने के लिए सेना भेजी, तो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने साफ कहा था कि उनका देश अपनी रक्षा के लिए सब कुछ करेगा। ऐसे में सैन्य शक्ति के रूप में रूस से कम यूक्रेन ने ऐसा दिमाग लगाया है कि रूसी सैनिकों के शहरों के अंदर घुसना काफी परेशानी भरा होगा। रूसी सैनिकों को रास्ते से भटकाने के लिए अब यूक्रेन अपनी सड़कों पर से साइन बोर्ड्स को हटा रहा है।
Recommended Video

हवाई हमलों के बाद सड़क पर पहुंची जंग
यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक हवाई हमलों के बाद अब यह जंग सड़क पर भी लड़ी जा रही है। रूसी सैनिक यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव में दाखिल हो चुके हैं। इस बीच यूक्रेन की सेना से आम लोगों के घरों से नहीं निकलने की हिदायत दी है। इस बीच रूसी सेना को भ्रमित करने के लिए यूक्रेन ने अपनी सड़कों पर लगे सभी संकेतों (street signs) और दिशा चिह्नों (direction markers) को पूरी तरह से बदल रहा है।

यूक्रेन ने सड़कों से हटाए साइड बोर्ड
यूक्रेन अब रूसी आक्रमणकारियों को कंफ्यूज करने के लिए सड़क के संकेतों और दिशा चिह्नों को हटा रहे हैं। सड़कों से सभी दिशा सूचक बोर्ड हटा कर उनकी जगह गालियों को लिख दिया गया है। जिससे रूसी सेना को देश भर में रास्ता खोजने में मुश्किलों का सामना करना पड़े और रूसी हमले को धीमा किया जा सकें। सड़क निर्माण एक कंपनी उक्रावतोदोर ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वह उन रोड साइंस को हटा रही है, जिसका देखकर रूसी सेना शहरों में दाखिल होगी। अपने पोस्ट में कंपनी ने लिखा, "हम देश की सभी सड़कों पर सड़क के संकेतों को हटा रहे हैं। दुश्मन के पास खराब कम्युनिकेशन है, जिससे वो इलाकों में नेहिवेट नहीं कर सकें। इसलिए आइए हम उन्हें सीधे नरक में ले जाने के लिए मदद करें।"

साइड बोर्ड पर लिखा गालियां
सड़क निर्माण कंपनी उक्रावतोदोर ने फेसबुक पर एक रोड साइन की फोटोशॉप्ड तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें आसपास के इलाकों की दिशाओं को गालियों में बदल हुए उनकी जगह Go f*** yourself", "Go f*** yourself again" and "Go f*** yourself back in Russia लिख दिया है। इससे पहले एक ट्विटर हैंडल @ww3daily द्वारा साझा की गई एक अन्य तस्वीर में डिजिटल संकेतों को "Go f*** yourself" में बदल दिया गया था, जिसमें बताया था कि यूक्रेन रूसी सेना को भ्रमित करने के लिए सड़क के संकेतों और दिशा चिह्नों को हटा रहे हैं।

अब तक के 352 आम नागरिकों की मौत
आपको बता दें कि रूस की तरफ से जारी हमले से यूक्रेन को अब तक काफी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 16 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं एक तरफ जहां यूक्रेन के समर्थन में लातविया की समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके मुताबिक अगर लातविया के लोग रूस से लड़ने लातविया जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं। तो दूसरी तरफ रूस के समर्थन में बेलारूस भी अपने सैनिकों को यूक्रेन की जंग में उतारने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications